Anupamaa Spoiler 24 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया गया कि अनुपमा को कॉम्पिटीशन से बाहर कर दिया गया। इस हार का इल्जाम माही और पाखी मिलकर प्रेरणा के सिर पर लगाते हैं। शाह हाउस में कॉम्पिटीशन को लेकर जमकर बवाल मचता है। वहीं अनुपमा अकेलेपन को दूर करने के लिए बाहर भागती है। लेकिन उसे अपना घर खरीदने का सपना टूटता हुआ नजर आता है। हालांकि 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। 'अनुपमा' में ऐसे कई ट्विस्ट आने वाले हैं, जो एक्साइटमेंट को दोगुना कर देंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रदर्शन पर PM मोदी के रिएक्शन के बाद अब Rupali Ganguly ने किया ट्वीट, बोलीं- बातचीत से समाधान...
श्रुति को बातें सुनाएगा प्रेम
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि श्रुति प्रेम से कहेगी कि अनुपमा कॉम्पिटीशन से बाहर हो चुकी है। ऐसे में हमें जश्न मनाना चाहिए। लेकिन प्रेम सारा केक उठाकर फेंक देगा। वो कहेगा कि मुझे अनुपमा जोशी की हार से खुशी नहीं दुख हुआ है। मैं उन्हें सबके सामने हराना चाहता था। लेकिन मेरा ये सपना अधूरा रह गया। मैं उन्हें खुद से हराना चाहता था। लेकिन वो अपनी चोट और टीम-मेट्स के कारण बाहर हुई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'जो लोग कानून हाथ में लेते हैं...'- छात्र प्रदर्शन पर Rupali Ganguly का ट्वीट वायरल, लोगों ने कहा 'स्पाइनलेस'

Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट
अनुपमा का दर्द बांटेगा दिग्विजय
अनुपमा अनुज की फोटो से बात करते हुए फूट-फूटकर रोएगी। वो अपना घर खरीदने का सपना टूटने का दर्द बयां करेगी। इसी बीच दिग्विजय उसके पास आएगा, जो उसकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश करेगा। दिग्विजय उसे समझाएगा कि ये सिर्फ कॉम्पिटीशन है और उसे इस हार को दिल से लगाकर नहीं बैठना चाहिए।

Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट
सरेआम लताड़ी जाएगी श्रुति
श्रुति राही के सामने कहेगी कि प्रेम ने सब खराब कर दिया। इसपर राही भड़क जाएगी और जवाब देगी कि प्रेम ने नहीं आपने बर्बाद कर दिया है। मैं आपसे कह रही हूं कि आपको जो करना है कीजिए। मम्मी के साथ जो गेम खेलनी है खेलिए, लेकिन इन सब में मेरे प्रेम को शामिल मत कीजिए। राही के साथ-साथ परी, वसुंधरा, अनिल और ख्याति भी श्रुति को खूब बातें सुनाएंगे।

Anupamaa में आएगा ये महाट्विस्ट
अनुपमा का सहारा बनेगी राही
'अनुपमा' (Anupamaa) में आगे दिखाया जाएगा कि राही अपनी मां का हाल जानने की कोशिश करेगी। वो अनुपमा के पास फोन करेगी। लेकिन अनुपमा राही से बात करते हुए रो पड़ेगी। वो कहेगी कि तेरी मम्मी हार गईं। लेकिन राही जवाब देगी कि आपने कॉम्पिटीशन हारा है, हुनर नहीं। आप लड़ाई हारी हैं, लेकिन जंग आप ही जीतेंगी।
