बॉक्स ऑफिस

The Odyssey Box Office: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, देखें आंकड़े

The Odyssey Box Office Day 7: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाने के लिए इंडिया में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Image

भारत में 100 करोड़ी हुई 'द ओडिसी'

The Odyssey Box Office Day 7: क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) को मेकर्स ने भारत में 17 जुलाई के दिन रिलीज किया था। दर्शकों की ओर से मिले शानदार रिव्यू के बाद यह फिल्म लगातार इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। 'द ओडिसी' को अब रिलीज हुए एक हफ्ता हो चला है। दिलचस्प बात यह है कि गुरुवार के कलेक्शन के सामने आने के बाद यह अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। आइए देखते हैं यह फिल्म कितने रुपये का बिजनेस कर पाई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मुझे डायरेक्टर के साथ सोने...', Eva Grover ने आमिर खान के सौतेले भाई Hyder पर लगाए गंभीर आरोप)

100 करोड़ रुपये के क्लब में 'द ओडिसी' ने ली एंट्री

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड और जेंडया स्टारर फिल्म 'द ओडिसी' ने गुरुवार के दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी एक हफ्ते के अंदर भारत में 105.25 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ने में सफल रही है। तो चलिए 'द ओडिसी' के इन 7 दिनों के कलेक्शन पर डालें एक नजर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' में भगवान राम का किरदार निभाने पर डर रहे थे Ranbir Kapoor, किया बड़ा खुलासा)

दिन 1: 19.50 करोड़

दिन 2: 25.50 करोड़

दिन 3: 24.25 करोड़

दिन 4: 9.50 करोड़

दिन 5: 10.50 करोड़

दिन 6: 8.75 करोड़

दिन 7: 7.25 करोड़

टोटल कमाई: 105.25 करोड़

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन में सफल रही है। इस मूवी में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है। इतना ही नहीं 'द ओडिसी' अब तक हॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर चुकी है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article