क्राइम

मेरठ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जहर खाने के बाद पीड़िता अस्पताल में भर्ती; आरोपी गिरफ्तार

मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र का है जहां एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती बीए की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले से इसी गांव के ही रहने वाले अरमान पुत्र अनीस से प्रेम प्रसंग हो गया।

Image

AI Image (प्रतीकात्मक)

मेरठ में एक युवती ने गुरुवार रात को जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती का शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विशेष समुदाय का है। वही हिंदू संगठन ने इस मामले में आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

दरअसल मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र का है जहां एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती बीए की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले से इसी गांव के ही रहने वाले अरमान पुत्र अनीस से प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि अरमान शादी का झांसा दिया, पिछले कुछ समय से युवती और युवक के बीच मन मुटाव चल रहा था।

'युवती के परिजनों के साथ मारपीट भी हुई'

बताया जा रहा है इसी बीच अरमान कहीं और शादी करने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच इसका पता जैसे ही युवती को लगा तो उसने विरोध किया। इस मामले में बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों के साथ मारपीट भी हुई। गुरुवार रात को युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी सूचना युवती के परिजनों ने पुलिस को दी।

युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

सूचना पर सीओ किठौर सौम्या अस्थाना और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया की शादी का झांसा देकर उनकी बेटी का शारीरिक शोषण किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अरमान को हिरासत में लिया गया है। वही इस मामले में हिंदू संगठन से जुड़े भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

तहरीर प्राप्त करके सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत

वही इस मामले में सीओ कठोर सौम्या अस्थाना ने बताया कि थाना खरखौदा को सूचना मिली कि एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया गया है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। प्रकरण में तहरीर प्राप्त करके सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है । पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो अभी उपचाराधीन है अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है मौके पर शांति कायम है

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article