अध्यात्म

सावन का पहला सोमवार कब है 2026 में, सावन के पहले सोमवार क्या करना चाहिए, कौन सा रंग पहनना है शुभ

सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की विशेष पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। 2026 में पहला सावन सोमवार कब है, सावन काे पहले सोमवार क्या करना चाहिए, सावन का पहले सोमवार पर कौन सा रंग पहनना चाहिए

Image

सावन का पहला सोमवार कब है 2026 में

सावन का महीना आते ही मंदिरों में घंटियों की आवाज, 'हर-हर महादेव' के जयकारे और शिवभक्तों की लंबी कतारें माहौल को भक्तिमय बना देती हैं। इस पूरे महीने में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन पहला सावन सोमवार सबसे ज्यादा उत्साह के साथ मनाया जाता है। कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और पूरे मन से भगवान शिव की पूजा करते हैं।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सावन 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब हैं

अगर आप भी पहली बार सावन सोमवार का व्रत रखने की सोच रहे हैं या जानना चाहते हैं कि इस दिन क्या करना शुभ माना जाता है, कौन-से रंग के कपड़े पहनने चाहिए और किन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए, तो यह जानकारी आपके काम आएगी। नोट करें, सावन का पहला सोमवार कब है 2026 में।

2026 में सावन का पहला सोमवार कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार 2026 का पहला सावन सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ेगा। इस वर्ष सावन में कुल चार सोमवार होंगे, जो 3, 10, 17 और 24 अगस्त को मनाए जाएंगे।

पहले सावन सोमवार को क्या करना चाहिए?

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें। इसके बाद शिवलिंग पर जल या गंगाजल अर्पित करें। यदि संभव हो तो बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल और फल भी अर्पित करें। "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें और पूरे मन से भगवान शिव का ध्यान करें। श्रद्धा और सादगी से की गई पूजा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन सोमवार पर जल, गंगाजल, बेलपत्र, सफेद फूल, भस्म, चंदन, मौसमी फल और पंचामृत अर्पित किए जाते हैं।

कौन-सा रंग पहनना शुभ माना जाता है?

सावन सोमवार पर सफेद, हरा, हल्का नीला या हल्का पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है, जबकि हरा रंग सावन की हरियाली और नई शुरुआत का संदेश देता है। भगवान शिव को ये दोनों ही रंग बहुत प्रिय होते हैं। हालांकि आप सावन में किसी भी रंग के कपड़े पहने सबसे जरूरी बात यह है कि कपड़े साफ और सादे हों।

व्रत रखें तो इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें और अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। यदि किसी कारण से पूरा उपवास संभव न हो, तो फलाहार लेकर भी श्रद्धा के साथ पूजा की जा सकती है। वहीं ध्यान रखें कि, सावन सोमवार का महत्व केवल मंदिर जाने तक सीमित नहीं है। इस दिन जरूरतमंदों की मदद करना, किसी को भोजन कराना, मीठा बोलना और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेना भी शिवभक्ति का हिस्सा माना जाता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article