Jhalak Dikhhla Jaa 10 : झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो में टीवी के पॉपुलर चेहरों ने हिस्सा लिया है। शो में कंटेस्टेंट्स हर हफ्ते एक नई थीम पर परफॉर्म करते हैं। इस बार की थीम बॉलीवुड के कपूर्स पर आधारित है। कंटेस्टेंट्स कपूर खानदान के एक्टर्स को ट्रिब्यूट देंगे। कलर्स टीवी की तरफ से कई प्रोमो रिलीज किए गए हैं। इस बार शो में बतौर स्पेशल गेस्ट नीतू कपूर नजर आने वाली हैं। शो को माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही जज कर रहे हैं। शो में इस हफ्ते श्रति झा के बाद निशांत भट्ट की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री होगी। आइए जानते हैं हफ्ते आपके चहेते कंटेस्टेंट्स किस गाने पर परफॉर्म करने वाले हैं।
माधुरी ने आलिया के लिए दिया स्पेशल गिफ्ट
कपूर्स स्पेशल एपिसोड में नीति टेलर और उनके पार्टनर ने रणबीर - आलिया की शादी के सीन को रक्रिएट किया है। नीति ने रोमांटिक गाने पर परफॉर्म किया। माधुरी ने नीतू कपूर को आलिया के स्पेशल गिफ्ट दिया है। माधुरी ने आलिया के लिए प्यारे से लड्डू गोपाल की मूर्ति दी है। रणबीर और आलिया के लिए झलक दिखला जा के कंटेस्टेंट्स ने धमाकेदार डांस परफॉर्म किया।
निशांत बने नए वाइल्ड कॉर्ड कंटेस्टेंट
डांस के मैदान में कोरियोग्राफर निशांत भट्ट की धमाकेदार ग्रैंड एंट्री हुई। निशांत ने आमी जे तोमार पर डांस किया। निशांत के किलर मूव्स ने बढ़ाया कंपटीशन। निशांत के परफॉर्मेंस के बाद सभी कंटेस्टेंट्स के उड़े होश। निशांत ट्रेंड डांसर हैं। उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को डांस सिखाया है। ऐसे में निशांत से दर्शकों के साथ- साथ जजेस को भी काफी उम्मीदें है। वहीं, निया शर्मा ने निशांत को खुला चैलेंज दिया। निया शो की टॉप परफॉर्मर में से एक है। एक्ट्रेस हर हफ्ते अपने यूनिक डांस स्टाइल से जजेस को इंप्रेस करती हैं।
