टीवी मसाला

उर्फी जावेद ने सरेआम निकाली रुपाली गांगुली की हेकड़ी, बोलीं- आप तो रिप्लाई भी नहीं करती...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 26, 2023, 04:03 PM IST

इंडियन टेली अवॉर्ड 2023 में उर्फी जावेद और रुपाली गांगुली साथ में नजर आईं। उर्फी ने सरेआम रुपाली का मजाक उड़ाया। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि रुपाली बहुत ही घमंडी है।

Image

urfi javed and rupali ganguly (credit pic: instagram)

इंडियन टेली अवॉर्ड 2023 (Indian Telly Award 2023) में टीवी स्टार्स का जमवाड़ा लगा था। इस अवॉर्ड फंक्शन को प्रणाली राठौड़, गौरव खन्ना, रुपाली गांगुली, फहमान खान, सुंबुल तौकीर खान समेत कई स्टार्स नजर आए। इस इवेंट में राखी सांवत, उर्फी जावेद (Urfi Javed), अर्शी खान समेत कई सितारे नजर आए। अनुपमा (Anupama) शो को इस कई सारे अवॉर्ड्स मिले हैं। अवॉर्ड फंक्शन के रेड कार्पेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी सांवत और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) नजर आते हैं। दोनों एक- दूसरे को अच्छे से ग्रीट करते हैं। बीच में उर्फी आ जाती है। रुपाली उर्फी से भी गले मिलती है।

उर्फी जावेद रुपाली से शिकायत करते हुए कहती हैं कि आप तो मेरी मैसेज का जवाब तक नहीं देते हो। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे कोई मैसेज नहीं मिला। बाद में उर्फी ने एक्ट्रेस को अपने मैसेज भी दिखाए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं राखी आगे कहती हैं कि मैं तो तैयार भी ट्रॉफी की होकर आई हूं ताकि अनुपमा मुझे अपने घर ले जा सके।

उर्फी ने रुपाली गांगुली को कहा- घमंडी

रुपाली गांगुली इस इवेंट में अपने बेटे के साथ नजर आई थी। रुपाली के साथ अनुपमा की पूरी कास्ट नजर आई। इतना ही नहीं रुपाली को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। शो के प्रोड्यूसर राजन शाही को बेस्ट प्रोडक्शन हाउस का अवॉर्ड मिला। अनुपमा के अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है को भी कई अवॉर्ड्स मिले हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हर्षद चोपड़ा को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ को बेस्ट जोड़ी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article