टीवी मसाला

प्रेग्नेंसी में झूमकर नाचीं Indian Idol फेम सायली कांबले, मधुर आवाज से गरबा नाइट में लगाया चार चांद

Indian Idol Fame Sayli Kamble Dance In Pregnancy: टीवी के धमाकेदार शो 'इंडियन आइडल' फेम सायली कांबले जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद फैंस संग साझा की थी। वहीं प्रेग्नेंसी में सायली कांबले डांस करती और गाती नजर आईं। उनसे जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- सायली कांबले इंस्टाग्राम

Indian Idol Fame Sayli Kamble Dance In Pregnancy: टीवी के धमाकेदार शो 'इंडियन आइडल' से देशभर में अपनी पहचान बनाने वाली सायली कांबले इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। 'इंडियन आइडल' फेम सायली कांबले जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले पति धवल पाटिल संग सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी। प्रेग्नेंसी में भी सायली कांबले काम करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने गरबा नाइट में जाकर न केवल अपनी सिंगिंग का जादू बिखेरा। बल्कि जमकर वहां पर थिरकती भी नजर आईं। सायली कांबले (Sayli Kamble) के इससे जुड़े वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह सिंगिंग के साथ-साथ झूमकर नाचती भी नजर आईं। प्रेग्नेंसी में भी सायली कांबले अपने कदम नहीं रोक पाईं।

'इंडियन आइडल' फेम सायली कांबले (Sayli Kamble) के ये वीडियोज देखते ही देखते सुर्खियों में आ गए। सायली कांबले ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मधुर आवाज में सुर छेड़ती नजर आईं। इतना ही नहीं, स्टेज पर गाने के साथ-साथ सायली कांबले ने डांस भी किया। सायली ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "जहां हर स्टेप एक कहानी है, हर ठुमका एक इमोशन है और हर बीट पूरी तरह से जादू है। ऐ हालो...।" सायली कांबले के वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, "यार आपकी आवाज में बहुत सुकून है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हमें आप पर बहुत गर्व है मैम।"

बता दें कि सायली कांबले (Sayli Kamble) ने कुछ दिनों पहले अपनी तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। फोटो में वह ग्रीन और ऑरेंज साड़ी में दिखाई दीं, जिसमें उनका लुक बेहद कमाल का लगा। सायली कांबले की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2022 में बॉयफ्रेंड धवल पाटिल संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी मराठी रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं शादी के तीन साल बाद दोनों अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article