pic credit- sony tv instagram
Veteran actor Jeetendra pays tribute to Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत से सबको तगड़ा झटका लगा है। अबतक बॉलीवुड इंडस्ट्री में गम का माहौल है। हाल ही में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रखी गई थी, जिसमें सभी लोग शामिल हुए और दिग्गज एक्टर को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर अबतक लोग धर्मेंद्र को याद कर रहे हैं। इस बीच इंडियन आइडल सीजन 16 में भी धर्मेंद्र को याद किया गया है। इंडियन आइडल सीजन 16 के यादों की बारात एपिसोड में जब धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी जा रही थी तो पूरा सेट भावुक हो गया। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इसपर...
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक्टर जितेंद्र, धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं। जब कंटेस्टेंट्स धर्मेंद्र की फिल्मों के गाने गा रहे थे और जितेंद्र जी की आंखें भर आईं। जितेंद्र ने कहा, 'बहुत नेक इंसान मेरी जिंदगी में उनका बहुत बड़ा योगदान है।' वहीं इस दौरान बादशाह भी भावुक हो गए। 'धरम पाजी पंजाब की असली खुशबू थे। अब लगता है वो खुशबू हमेशा के लिए खो गई। वो सबके आइडल थे। धरम जी जहां भी हैं, खुश रहें, सुकून में रहें।' बादशाह ने धर्मेंद्र की शायरी सुनाई, ' सब कुछ पाकर भी हासिल-ए-जिंदगी कुछ भी नहीं, कमबख्त जान क्यों जाती है जाते हुए। इस क्लिप को देखकर सभी लोग भावुक हो गए। फैंस लगातार क्लिप पर रिएक्ट करते हुए धर्मेंद्र को याद कर रहे हैं।
बताते चलें कि 24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन से पूरा देश और बॉलीवुड सदमे में है। 25 नवंबर को जितेंद्र खुद देओल हाउस पहुंचे। 80 पार की उम्र में धीरे-धीरे चलते हुए वो अपने 50 साल पुराने दोस्त की फैमिली से मिलने पहुंचे और सबको संभाला। बता दें कि धर्मेंद्र और जितेंद्र ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इस लिस्ट में धर्म वीर, बर्निंग ट्रेन, किनारा जैसी मूवीज के नाम शामिल है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टीवी मसाला (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।