Bigg Boss 16: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) दिनोंदिन दिलचस्प होता जा रहा है। इस बार के कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बॉस भी गेम खेलते नजर आ रहे हैं। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम बदलती नजर आ रही हैं। शो में जल्द वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इमली फेम एक्टर फहमान खान (Fahmaan Khan) बिग बॉस में एंट्री कर सकते हैं। लेकिन अब फहमान को लेकर नया अपडेट सामने आए हैं। फहमान इस हफ्ते वीकेंड का वार में नजर आ सकते हैं। इससे पहले वीकेंड का वार में सुंबुल तौकीर खान ( Sumbul Touqeer Khan) के पिता आए थे। अब मेकर्स सुंबुल के दोस्त की एंट्री करवाना चाहते हैं। अभी तक इस मामले में फहमान खान या मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है।
बिग बॉस के घर में बतौर गेस्ट नजर आएंगे फहमान
फहमान खान बिग बॉस के घर में बतौर गेस्ट एंट्री कर सकते हैं। शो में सुंबुल का गेम देख उनके फैंस काफी परेशान है। फैंस का मानना है कि जिस तरह से भावनाओं में बहकर सुंबुल गेम खेल रही हैं। ऐसे में फैंस चाहते हैं कि कोई उनका करीबी आकर हिम्मत बढ़ाएं। अगर शो में फहमान की एंट्री होगी तो यकीनन सुंबुल को गेम खेलने में आसानी होगी।
फहमान आएंगे इस नए शो में नजर
इमली फेम फहमान खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस शो को टीवी क्वीन एकता कपूर प्रोड्यूस करने वाली हैं। शो में फहमान के साथ एक्ट्रेस, कृतिका यादव लीड रोल में नजर आएंगी। जल्द इस शो की शूटिंग शुरू होने वाली है। ये शो कलर्स टीवी पर आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने शो के लिए पहले स्वार्दा थिगाले को अप्रोच किया था।
