टीवी मसाला

Hina Khan ने पहलगाम हमले पर पोस्ट शेयर कर निकाला दिल का गुबार, बोलीं- एक भारतीय और मुस्लिम होने के नाते...

Hina Khan Shares Heartfelt Note On Pahalgam Attack: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान पहलगाम आतंकी हमले से अभी भी सदमे में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने न्याय की मांग की। हिना खान ने पहलगाम अटैक पर लिखा कि एक मुस्लिम और भारतीय होने के नाते उन्हें न्याय चाहिए।

Image

हिना खान ने पहलगाम हमले पर निकाला दिल का गुबार

Hina Khan Shares Heartfelt Note On Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोरकर रख दिया है। प्रशासन ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक पहलगाम आतंकी हमले पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने न्याय की मांग की। हिना खान (Hina Khan) ने बतौर भारतीय और एक मुस्लिम होने के नाते न्याय मांगा और आतंकी हमले पर अपना दिल का गुबार निकाला। हिना खान की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई।

हिना खान (Hina Khan) ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा, "सांत्वनाएं, काल दिवस, आंखों में आंसू, निंदा। कुछ भी मायने नहीं रखता अगर हम सच को स्वीकार नहीं पा रहे हैं। खासतौर पर एक मुस्लिम होने के नाते, हर चीज केवल एक बात है। कुछ ट्वीट और बात खत्म। जिस तरह से ये हमला किया गया निर्दयी ब्रेनवॉश आतंकियों द्वारा जो खुद को मुस्लिम बताते हैं, ये बहुत ही भयावह है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि एक मुस्लिम को बंदूक की नोक पर अपना धर्म बताने के लिए कहा जाए और उसके बाद हत्या कर दी जाए। ये मेरा दिल तोड़ रहा है। एक मुस्लिम होने के नाते मैं अपने हिंदू भाई-बहनों और भारतीयों से माफी मांगती हूं। लोग जिन्होंने अपनी जान गंवाई, एक भारतीय के नाते मेरा दिल टूट गया है, बतौर मुस्लिम भी मेरा दिल टूट गया है। जो पहलगाम में हुआ, मैं उससे उभर नहीं पा रही।

हिना खान (Hina Khan) ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर किया है। उन्होंने लिखा, "इसने मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर असर किया है, लेकिन ये केवल मेरे या मेरे दर्द के बारे में नहीं है। ये हर उस शख्स का दर्द है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं उनके लिए प्रार्थना कर रही हूं। मैं इसकी निंदा करती हूं, इसे अस्वीकार करती हूं और उनसे नफरत करती हूं जिन्होंने ये किया। जिसने भी ये किया है, वो किसी भी धर्म को मान सकते हैं। वो मेरे लिए इंसान तक नहीं हैं। मैं कुछ मुस्लिमों की हरकतों की वजह से शर्मिंदा हूं और मैं अपने भारतीय लोगों से अनुरोध करती हूं कि हमें इनके साथ न जोड़ें। हम जो भारत को अपना घर कहते हैं, अपनी मातृभूमि कहते हैं, अगर हम आपस में लड़ेंगे तो ये वही होगा जो वो लोग चाहते हैं। लेकिन एक भारतीय के नाते हमें ये नहीं होने देना चाहिए।"

हिना खान (Hina Khan) ने कश्मीर के लिए भी अपने दिल की बात कही। एक्ट्रेस ने लिखा, "मैंने बदलाव देखा, मैंने साधारण चीजों के लिए अनुरोध देखा। मैंने आम कश्मीरी की आंखों में दर्द देखा। मैंने कश्मीरी युवाओं के मन में विश्वास और ईमानदारी देखी। मैंने भारत को गर्व महसूस कराने का पैशन देखा। मुझे ये देखकर बुरा लगा कि इन सब नफरत में आम कश्मीरी पिस रहा है। पिछले कुछ दिनों में घाटी में तिरंगे को देखकर राह मिली थी।"

हिना खान (Hina Khan) ने अपनी पोस्ट में न्याय की मांग की। उन्होंने लिखा, "एक भारतीय के नाते, एक मुस्लिम के नाते और एक इंसान के नाते मुझे न्याय चाहिए। हमें साथ में आना चाहिए और इस मुश्किल घड़ी में भारत का समर्थन करना चाहिए। उन्हें वो नहीं देते हैं जो वे चाहते हैं। हमें जनता के तौर पर साथ आना चाहिए। कोई राजनीति नहीं, कोई बंटवारा नहीं और कोई नफरत नहीं। कोई मायने नहीं रखता कि क्या है, हम पहले भारतीय हैं। जय हिंद।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article