Hina Khan Reveals Her Earning From This Serial: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर टीवी की दुनिया में कदम रखा था और देखते ही देखते एक्ट्रेस इस शो से लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गईं। हिना खान यूं तो कई शो में हाथ आजमा चुकी हैं, लेकिन आज भी उन्हें 'अक्षरा' के नाम से ही जाना जाता है। इन सबसे इतर हिना खान (Hina Khan) हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने बताया कि अपने करियर में एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा कमाई किस सीरियल से की है।
एल्विश यादव ने पॉडकास्ट में हिना खान (Hina Khan) से सवाल किया कि किस निर्माता से उन्होंने सबसे ज्यादा पैसे कमाए? 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माता राजन शाही या फिर 'नागिन' की निर्माता एकता कपूर से? ऐसे में हिना खान ने जवाब दिया, "नागिन 5' मैंने बहुत कम समय के लिए किया था। मैंने एकता के साथ कोमोलिका के लिए 6-7 महीने का समय लिया था। लेकिन अगर आप पैसों की बात करें तो जाहिर तौर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से। मैंने इस सीरियल में 8 साल तक काम किया है तो मेरी जितनी भी संपत्ति है, सब ज्यादातर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से आई है। उसके बा भी मैंने काम किया, लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इसमें बहुत भूमिका अदा की है।"
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) को आखिरी बार टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में देखा गया था। इस शो में हिना खान ने अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ कदम रखा था। हिना खान और रॉकी जायसवाल का साथ में ये पहला शो था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार भी मिला। हिना खान और रॉकी जायसवाल ने बीते साल ही 4 जून को शादी रचाई थी। दोनों ने घर रहते हुए परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की।
