Hina Khan Health Affected Due To Mumbai AQI: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान ने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में जबरदस्त धाक जमाई थी। एक्ट्रेस को आखिरी बार 'पति-पत्नी और पंगा' में देखा गया, जहां हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आई थीं। लेकिन हाल ही में हिना खान (Hina Khan) अपने करियर नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य के कारण चर्चा में आ गई हैं। हिना खान की सेहत पर मुंबई की हवा ने गलत असर डाला है। एक्ट्रेस की तबीयत इस कदर खराब हो गई है कि हिना खान को सांस लेने में भी काफी परेशानी हो रही है।
हिना खान (Hina Khan) ने इस बात का खुलासा इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर किया है। हिना खान ने मुंबई के एक्यूआई पर भी नाराजगी जाहिर की और बताया कि इस मौसम की वजह से हिना खान अपने घर से बाहर निकलकर एक्टिविटी भी नहीं कर पा रही हैं। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा, "क्या हो रहा है ये। मैं सही से सांस भी नहीं ले पा रही हूं। इसने मेरी बाहर की गतिविधियों को भी कम कर दिया है। लगातार खांसी, सुबह-सुबह भी हालत काफी खराब है।" हिना खान की इंस्टाग्राम स्टोरी में नजर आया कि मुंबई का एक्यूआई स्तर 209 था।

फोटो क्रेडिट- हिना खान इंस्टाग्राम स्टोरी
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ चुकी हैं हिना खान
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) कैंसर जैसी बीमारी से भी गुजर चुकी हैं। साल 2024 में हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। हिना खान ने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कैंसर ट्रीटमेंट के बारे में बात करते हुए कहा था, "ये मुश्किल था। बहुत मुश्किल था। वो दिन हद से ज्यादा कठिन थे। मेरे केस में मैं हर तीसरे सप्ताह कीमोथेरेपी लिया करती थी। पहले सप्ताह तो मेरे लिए बहुत मुश्किल, बहुत दर्दनाक रहा। मेरी नसों में दर्द होता था, लेकिन इसके बाद दो सप्ताह तक आराम काफी अच्छा रहता था। मैंने इस दौरान सफर किया है और भी बहुत कुछ किया।"
