Salman Khan Slam Qazi Touqeer: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) काफी छाए हुए हैं। सलमान खान (Salman Khan) ने हर वीकेंड का वार में काजी की तारीफ की है। सलमान ने ही काजी के झूठी बीमारी का पर्दाफाश किया था, लेकिन इस मौके पर भाईजान ने काजी का बचाव भी किया था। काजी के मस्ती मजाक को फैंस का फुल सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन इसी मस्ती मजाक में काजी ने कनिका मान (Kanika Mann) के लिए लॉलीपॉप शब्द का इस्तेमाल कर दिया, जिस पर घर में काफी बवाल हुआ। अब इस मामले पर ही सलमान खान काजी को फटकार लगाते हुए नजर आएंगे। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 'कमाल कर दिया पायलट जी...', कैप्टन Smit Machhar की बहादुरी के दीवाने हुए Salman Khan, दिल से की तारीफ
काजी तौकीर और कनिका मान का विवाद
बिग बॉस 20 में एक टास्क के दौरान काजी तौकीर ने कनिका मान से मजाक में कहा था, "मैडम, मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी?" और साथ ही बायोलॉजी का जिक्र किया था। कनिका को काजी का ये अंदाज जरा भी पसंद नहीं आया था और इस वजह से घर में काफी ड्रामा हुआ। अब वीकेंड का वार में सलमान खान, काजी और कनिका के बीच हुए इस विवाद को उठाने वाले हैं और सलमान काजी को उनकी गलती का एहसास करवाते हुए दिखाई देंगे। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- स्ट्रेचर पर दर्द में दिखीं Nushrratt Bharuccha, फैंस की उड़ गई रातों की नींदसलमान खान ने काजी तौकीर को लगाई फटकार
बिग बॉस की तरफ से प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखा सकता है कि सलमान खान काजी को बोलते हैं, 'काजी जब किसी को आपका इंटेंशन गलत लगा है तो आपको पीछे हट जाना चाहिए था, लेकिन आप लगे रहे, वो भी बिना रुके हुए।' इसके बाद सलमान कनिका से पूछते हैं, 'कनिका आपको सॉरी बोला इन्होंने?' इस पर कनिका जवाब देते हुए कहती हैं, 'सर, इनमें बहुत हवा आ गई है।' तब काजी बोलते हैं, 'गेट पर सॉरी बोला मैंने।' काजी को जवाब देते हुए सलमान खान कहते हैं, 'हमने नहीं देखा सॉरी बोलते हैं। आपने ये कहा कि मैं गोली खा लूंगा लेकिन सॉरी नहीं कहूंगा।' इस दौरान काजी ये भी बोल पड़ते हैं कि मैंने मजाक मजाक में सॉरी कहा था। काजी की ये बात सुनकर सलमान भी गु्स्सा हो जाते हैं और बोलते हैं, 'आपने सुना है किसी को मजाक मजाक में सॉरी बोलते हुए लाइफ में।'
