टीवी मसाला

GHKKPM: टीआरपी गिरते ही मेकर्स ने किया वैभवी हंकारे को निकालने का फैसला, भड़के दर्शकों ने लगाई लताड़

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Makes Trolls Brutally For Replacing Vaibhavi Hankare: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से मेकर्स ने वैभवी हंकारे को रिप्लेस करने का फैसला किया है। इस बात के लिए अब दर्शकों ने 'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स को लताड़ना शुरू कर दिया है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स पर भड़के दर्शक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Makes Trolls Brutally For Replacing Vaibhavi Hankare: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को टीआरपी में ऊपर लाने के लिए मेकर्स हर तरह की जद्दोजहद कर रहे हैं। सीरियल की कहानी को दिलचस्प बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी टीआरपी घटती ही जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से वैभवी हंकारे को रिप्लेस करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि शो में उनकी जगह भाविका शर्मा की वापसी होगी। लेकिन सीरियल से अचानक वैभवी हंकारे को रिप्लेस करने की खबर ने दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। मेकर्स के इस फैसले पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से जुड़े सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी थी कि मेकर्स भाविका शर्मा से बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों का कहना था, "कहानी पर काम चल रहा है और ये बात सच है कि भाविका शर्मा को वापिस ला रहे हैं। ये बात पूरी तरह से कंफर्म है। उससे बात चल रही है फिल्हाल।" लेकिन वैभवी हंकारे को बाहर निकालने की खबर पर दर्शकों ने मेकर्स को सोशल मीडिया पर खूब लताड़ा। एक यूजर ने वैभवी हंकारे के रिप्लेसमेंट पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "मुझे इस बेवकूफ चैनल स्टारप्लस और शो के मेकर्स पर गुस्सा आ रहा है। मुझे मालूम है कि ये बिजनेस है, लेकिन कलाकारों का उनकी गलती के बगैर अपमान करना और उन्हें रिप्लेस करना गलत है। एक्टर्स को भी चैनल और मेकर्स के खिलाफ उनके करियर के साथ खेलने के लिए कानूनी कदम उठाना चाहिए।"

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के मेकर्स को लताड़ते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, "इस कास्ट को रिप्लेस करना और पुराने सदस्यों को वापिस लाने से कुछ भी नहीं बदलेगा। या तो करंट कास्ट के साथ ही रात के 8 बजे वाला स्लॉट लो और कहानी बदलो या फिर अच्छे नोट पर शो को बंद करो।" तीसरे यूजर ने लिखा, "तो कीचड़ उछालना शुरू हो गया। खैर इसमें कोई हैरानी नहीं है। ये तो शो की शुरुआत से ही हो रहा है। ये उनकी अपनी गलतियां छुपाने का तरीका है। हम कुछ खुद का तो लिख नहीं सकते हैं तो चलो सभी चीज के लिए कलाकारों को ही जिम्मेदार ठहरा दो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article