टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: चाइल्ड ट्रैफिकिंग का शिकार होंगे विनायक-सवि, बच्चों के लिए जान दांव पर लगाएगी पाखी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 09:53 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में इन दिनों कई ट्विस्ट्स देखने को मिल रहे हैं। इस टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स भी बेहद रोमांचक होने वाले हैं।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler

KEY HIGHLIGHTS
चाइल्ड ट्रैफिकिंग के जाल में फंस जाएंगे विनायक और सवि।
बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डालेगी पाखी।
सई बताएगी सवि का सच, दंग रह जाएगा पाखी का पति विराट।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Twists: गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist) टीवी सीरियल इन दिनों अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस टीवी सीरियल में फिलहाल फैमिली ड्रामा देखा जा रहा है (Ghum Hai Spoiler)। जहां विनायक और सवि अपने छोटे कंधों पर अपने माता-पिता का सच पता करने की जिम्मेदारी का बोझ उठा रहे हैं। इस टीवी सीरियल में पिछले कुछ एपिसोड्स में देखा गया कि विनायक को यह पता चल जाता है कि उसके असली माता-पिता विराट और पाखी नहीं हैं, जिसके बाद घर में हंगामा मच जाता है। हर कोई सई को इसका दोषी बताता है और उसे ताने देता है। लेकिन सई प्यार और सूझबूझ से हालात संभाल लेती है। अब इस टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में बेहद दिलचस्प ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler)।

अपनी जान दांव पर लगाएगी पाखी

गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update) में यह देखा जाएगा कि विनायक अपने माता-पिता को ढूंढ़ने निकल जाएगा, वहीं सवि भी अपने बाबा का पता लगाने के लिए विनायक का साथ देगी। इसी बीच यह देखने को मिलेगा कि रास्ते में यह दोनों चाइल्ड ट्रैफिकिंग का शिकार हो जाएंगे (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode)। लेकिन पाखी बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देगी। वह कार के सामने आ जाएगी लेकिन क्रिमिनल्स उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा देंगे, जिसकी वजह से पाखी घायल हो जाएगी मगर विनायक और सवि को कई नुकसान नहीं होगा (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler)।

विराट को पता चलेगा सवि का सच

आने वाले एपिसोड में अब बहुत बड़ा खुलासा होने वाल है (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Twists)। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि विनायक और सवि के ऊपर जलता हुआ रावण गिरने वाला होगा। अपने बच्चों को खतरे में देखकर सई, विराट और पाखी चिंता में आ जाएंगे। तभी सई विराट को सवि का सच बताते हुए यह कह देगी कि वह उसकी बेटी है। ऐसे में विराट को यह पता चल जाएगा कि सवि के बाबा कोई और नहीं बल्कि उसके पुलिस अंकल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article