टीवी मसाला

सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, बिग बॉस-16 से लेना पड़ा ब्रेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 06:56 AM IST

Salman khan down with dengue: सलमान खान जिस दिन बिग बॉस में आते हैं बाकी दिनों की तुलना उस दिन की टीआरपी ज्यादा रहती है लेकिन इस हफ्ते फैन्स के लिए परेशान करने वाली खबर आई है और सलमान शो में नजर नहीं आएंगे।

Image

salman khan

Bigg Boss 16 weekend ka vaar: सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसी वजह से वो बिग बॉस का भी हिस्सा नहीं बन सके हैं। जैसा कि हम जानते हैं टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 16 में भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस 16 की खास बात है कि इस बार वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि शुक्रवार और शनिवार को प्रसारित हो रहा है इसी दिन सलमान खान, कंटेस्टेंट्स से मिलते हैं। सलमान खान जिस दिन आते हैं बाकी दिनों की तुलना उस दिन की टीआरपी ज्यादा रहती है लेकिन इस हफ्ते फैन्स के लिए परेशान करने वाली खबर आई है और सलमान खान शो में नजर नहीं आएंगे।

जानकारी के मुताबिक सलमान खान को डेंगू हो गया है जिसकी वजह से इस हफ्ते करण जौहर शो को होस्ट करेंगे। जी हां, पिछले दिनों ये जानकारी सामने आई थी कि इस हफ्ते सलमान खान नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह करण जौहर ने अब वीकेंड का वार होस्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को डेंगू हो गया है और इसीलिए उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अभिनेता जब तक ठीक होकर नहीं आ जाते करण जौहर ही तब तक आने वाले एपिसोड में दिखाई देंगे।

जैसा कि हम जानते हैं करण जौहर इससे पहले बिग बॉस ओटीटी होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा करण खासतौर पर होस्टिंग के लिए ही जाने जाते हैं और उनका कॉफी विद करण शो भी हिट है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखने हुए मेकर्स ने सलमान को रिप्लेस करने के लिए करण जौहर को चुना है। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान जिस तरह से फैन्स को टीवी स्क्रीन पर बांधे रखते हैं, क्या करण जौहर भी उसमें इतना कामयाब हो पाएंगे?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article