Bigg Boss 16 Highlight : आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो की शुरुआत में प्रियंका और अर्चना सोते हुए नजर आती हैं। वहीं, शिव, गौतम और निमृत हंसी मजाक करते हैं। ये सब देखकर प्रियंका और अर्चना का पारा बढ़ जाता है। प्रियंका कहती हैं कि डिसिप्लिन नाम की चीज नहीं है। अगर मेरी नींद पूरी नहीं होती है तो मेरी तबीयत खराब हो जाती है। इसके बाद अर्चना और प्रियंका सभी घरवालों को सोने नहीं देते हैं। अर्चना घरवालों के पास जाकर थाली बजाने लगती हैं, ये सब देखकर घरवाले गुस्सा हो जाते हैं। शालीन प्रियंका से कहते हैं कि तुम उसे बढ़ावा दे रही हूं। अगली सुबह प्रियंका और अर्चना कैप्टन शिव की बात मानने से इंकार कर देते हैं।
शिव लगातार अर्चना और प्रियंका को उठाते हुए दिखाई देते हैं। अर्चना और प्रियंका नियमों का बार- बार उल्लंघन करती हैं। जब शिव प्रियंका से पूछते हैं कि आप अपनी ड्यूटी करोगे ना? इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं मैं अपनी ड्यूटी करने से मना नहीं कर रही हूं लेकिन तब करूंगी जब मेरा मन करेगा। नियमों के बार - बार टूटने से बिग बॉस शिव को अपनी पॉवर का इस्तेमाल करने को कहते हैं। शिव प्रियंका को जेल भेजते हैं। प्रियंका एक बॉक्स में बैठी रहती हैं। इतना ही नहीं शिव सौंदर्या और अर्चना को भी अंग्रेजी में बात करने की वजह से जेल भेजते हैं।
अर्चना बनीं घर की नई कैप्टन
बिग बॉस ने शिव को कैप्टन के पद से हटाते हुए घर को चलाने की जिम्मेदारी अर्चना को सौंपी हैं। बिग बॉस कहते हैं अब हम देखना चाहते हैं कि आप घर को कैसे चलाती है। अर्चना की कैप्टेंसी में घरवाले चीजों की चोरी करते दिखाई देते हैं। अर्चना की कैप्टेंसी में घरवाले चॉकलेट की चोरी करते हैं। अर्चना सभी चीजें देख रही हैं। इसी के साथ घरवाले इसलिए भी हैरान रहते हैं कि प्रियंका क्यों नहीं है अर्चना के साथ। मान्या और अर्चना में हुआ झगड़ा। कल के एपिसोड में करण जौहर लगाएंगे गोरी नागोरी को फटकार।
