Ghum Hai kisikey Pyaar meiin Twist coming: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में रोज नए धमाके हो रहे हैं और दर्शकों को कहानी रोमांचित कर रही है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा इस सीरियल में लीड रोल निभा रहे हैं। इस सीरियल की कहानी में कुछ साल का लीप आया था जिसके बाद विराट और पाखी पति पत्नी के रूप में नजर आ रहे हैं जबकि सई अपनी बच्ची को लेकर अलग रह रही है। अब उसका और विराट का कोई रिश्ता नहीं है। अब इस शो की कहानी में जल्द एक और धमाका देखने को मिलेगा।
दरअसल, सीरियल में विराट और पत्रलेखा की एनिवर्सिरी की पार्टी चल रही है और इस पार्टी में विनायक की दोस्त यानी सई की बेटी सवि भी आई है। सभी को पता है सवि सई की बेटी है और सई को चव्हाण निवास में कोई पसंद नहीं करता है। ऐसे में भरी पार्टी में भवानी नागेश चव्हाण यानी काकू सवि को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी। सवि केक कटने से पहले ही उसे खाना चाहेगी तो भवानी उसे काफी सुनाएगी। इसके बाद पाखी और विराट सवि का बचाव करेंगे और काकू से कहेंगे कि वो बच्ची है।
वहीं सई वीडियो कॉल पर सब देख रही होती है और उसे पता चल जाता है कि पार्टी में उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा है। इसके बाद सई परेशान हो जाती है और वह चव्हाण निवास जाने के लिए निकल जाती है। एक तरफ चव्हाण निवास में रंग जम रहा होता है, तभी वहां सई सवि को आवाज देती हुई पहुंच जाती है। इसके बाद पूरी पार्टी में सन्नाटा छा जाता है।
विनायक हो जाएगा विराट से दूर
गुम है किसी के प्यार में आगे आप देखेंगे कि विनायक पत्रलेखा और विराट से दूर चला जाएगा विनायक को ये बात नहीं पता है कि विराट और पाखी ने उसे गोद लिया। विराट और पाखी सई पर आरोप लगाते हैं कि उसने विनायक को ये सच बता दिया और इस वजह से विनायक उनसे दूर चला गया। अब देखना ये होगा कि सई विनायक को विराट और पाखी की जिंदगी में कैसे वापस लाती है।
