टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी की मेहनत लाएगी रंग, विराट की जिंदगी में लौटेगी सई

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:04 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। पत्रलेखा की कोशिश रंग लाएगी और सई विराट की जिंंदगी में वापस लौट आएगी।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी की मेहनत लाएगी रंग, विराट की जिंदगी में लौटेगी सई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। एक दूसरे से नफरत कर रहे विराट और सई करीब आने वाले हैं। पत्रलेखा की कोशिश रंग लाएगी और सई विराट की जिंदगी में वापस लौट आएगी। ताजा एपिसोड में इसकी झलक नजर आ गई है।

अभी तक आपने देखा कि विराट का बेटा विनायक सीढ़ी से गिर गया है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनायक डॉक्टर सई से इलाज कराने की जिद कर रहा है और डॉक्टर्स विराट को यही सलाह दे रहे हैं कि वह विनायक का इलाज उसकी पसंद की डॉक्टर से कराए। विनायक को नहीं पता है कि सई कौन है। विराट नहीं चाहता कि विनायक का इलाज सई करे।

विनायक दर्द ये जूझ रहा है और विराट सई को बुलाने के लिए तैयार नहीं। वहीं दूसरी तरफ विराट की वाइफ पत्रलेखा से अपने बेटे का दर्द नहीं देखा जा रहा है और इसीलिए वह बिना किसी को बताए सई के पास पहुंच जाएगी। वह सई से नागपुर चलकर उसके बेटे का इलाज करने की गुहार लगाएगी। हालांकि सई उसे साफ मना कर देगी कि वह नागपुर नहीं जा सकती।

पाखी उससे खूब प्रार्थना करेगी और जब सई मना कर देगी तो वह सई से कहेगी कि तुम अपने अतीत की वजह से मेरे बेटे का इलाज नहीं कर रही हो। तुम विराट से गुस्सा हो क्योंकि वह तुम्हारा अतीत है लेकिन उसमें विनायक का क्या दोष है। विनायक तो बच्चा है। उम्मीद की जा रही है कि बच्चे की खातिर सई नागपुर जाएगी और विनायक का इलाज करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article