Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Update: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। यह ट्विस्ट दर्शकों को रोमांचित करेगा। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस सीरियल की कहानी इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। आपने अब तक देखा कि विराट और सई विनायक के इलाज के बहाने एक दूसरे के सामने आए। पहले विराट और फिर पत्रलेखा को यह पता लगा कि सई जिंदा है। अब चव्हाण परिवार को भी उसके जिंदा होने की सच्चाई पता चल गई है।
हालांकि विराट ने सई को जगताप के साथ नरमी से पेश आते देख लिया और इस वजह से वह गुस्से से भर गया। वहीं सई को यह पता चल गया कि विराट ने पाखी से शादी कर ली। दोनों अलग अलग वजहों से एक दूसरे से नाराज हैं। इसी वजह से विराट सई से बिना इलाज कराए नागपुर चला आया। अब विराट और सई का एक बार फिर सामना होगा। इस बार विराट सई को जलाने के लिए पाखी से प्यार का नाटक करेगा।
विराट पाखी को लेकर जूलरी शो रूम में जाएगा। यहां सई भी अपनी अंगूठी बेचने आई है जो विराट ने दी थी। इसके बाद विराट पाखी को एक महंगा हीरे का हार पहनाएगा। सई जब देखेगी तो विराट पाखी को हार पहना रहा होगा। इसके बाद सई फ्री में अपनी अंगूठी देकर चली जाएगी और कहेगी कि अब इसकी उसके लिए कोई कीमत नहीं। इस तरह दोनों जानबूझकर एक-दूसरे को हर्ट करने की कोशिश करते हैं।
विराट के अचानक बदले व्यवहार को पाखी भांप जाती है। सई जो अंगूठी बेचकर गई है पाखी चुपचाप वो अंगूठी ले आएगी। पाखी समझ जाएगी कि ये दोनों अभी भी एक दूसरे से प्यार करते हैं। अब देखना ये होगा कि क्या वाकई पाखी इन दोनों को मिलाने की कोशिश करेगी या दोनों के बीच और खाई पैदा करेगी। वहीं दूसरी तरफ चव्हाण निवास में सई को मनहूस कहा जा रहा है। कोई भी नहीं चाहता कि सई वहां वापस आए।
