टीवी मसाला

लीप से पहले GHKKPM की डूबती नैया को पार लगाएगा Udne Ki Aasha, जल्द होगा सीरियल का 'महासंगम'

GHKKPM-Udne Ki Aasha Mahasangam: स्टार प्लस के टॉप मोस्ट सीरियल गुम है किसी के प्यार में और उड़ने की आशा का महासंगम होने जा रहा है। आखिर लीप से पहले मेकर्स ने यह फैसला क्यूँ लिया जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

GHKKPM-Udne Ki Aasha Mahasangam

GHKKPM-Udne Ki Aasha Mahasangam: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों कहानी में आने वाले लीप के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। शो की घटती टीआरपी ने कलाकारों को उलट पुलट कर दिया है, जिसे देख जनता काफी गुस्सा है। अब जल्द ही कहानी में लीप आएगा जिसके आने से पहले मेकर्स ने सीरियल उड़ने की आशा संग महासंगम कराया है। आखिर मेकर्स ने यह फैसला क्यूँ लिया और कहानी में इस महासंगम का क्या फायदा होने वाला है जानिए पूरी डिटेल्स टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) के मेकर्स ने इस समय टीआरपी में चल रहे टॉप शो उड़ने की आशा (Udne Ki Aasha) संग महासंगम करने का फैसला लिया है। दरअसल कहानी बिल्कुल बदले वाली है जिसके लिए यह महासंगम काफी जरूरी था। इसी के चलते दोनों शोज में काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे और मेकर्स सीरियल की नई कहानी को लोगों के सामने दिखाएंगे। हालांकि इ एपिसोड में ऐसा क्या मजेदार होने वाला है यह अभी पता नहीं चल पाया है।

इसी के साथ गुम है किसी के प्यार में की कास्ट को करण वीर बोहरा ने जॉइन कर लिया है, कहानी में उनका किरदार एक सनकी शख्स का होने वाला है। एक्टर का किरदार सवी के लिए पागल होगा और काफी हदें पार करेगा। बात दें की इससे पहले एक्टर ने सौभाग्यवती भव में एक सनकी शख्स का किरदार निभाया था जिसके लिए उनको तारीफ आज तक मिलती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article