टीवी मसाला

GHKKPM 7th May Spoiler: विराट- सई में हुई तीखी बहस, आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 7, 2023, 10:39 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 7th May 2023 Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। मेकर्स ने पत्रलेखा के जाने के बाद स्टोरी लाइन को काफी बदल दिया है। सई और विराट के बीच में तकरार होती है तो दूसरी तरफ अंबा सई पर उठाएगी सवाल।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। पत्रलेखा के जाने के बाद विनायक टूट गया है। वो हर हालत में अपनी मम्मी को वापस लाना चाहता है। पत्रलेखा के घर छोड़ने के बाद विराट अकेला पड़ गया है। इन सब के बीच सई फंस गई है। उसे इस समय अपनी और सत्या की शादी के साथ- साथ विनायक का भी ध्यान रखना पड़ रहा है। विनायक अपने बाबा से नफरत करता है क्योंकि उसकी मां के घर छोड़ने का कारण विराट है। मेकर्स शो में धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।

आज के एपिसोड की शुरुआत सई और विराट के बहस के साथ होती है। विराट सई से कहता है कि तुम इस घर में नहीं आ सकती हूं। वो सई पर अपना गुस्सा निकालता है। सई कहती हैं कि मुझे अपने बेटे के लिए तुमसे कुछ भी पूछने की जरूरत नहीं है।

सई और विराट में हुई तकरार

सई की गैर मौजूदगी में सत्या सवि का ख्याल रखता है। सवि और सत्या को साथ देखकर सई खुश होती है। सत्या सई से पूछता है कि विनायक कैसे है अब? सई कहती है वो ठीक नहीं है। मुझे समझ नहीं आ रहा है क्या करूं। सई पाखी को ढूंढने के लिए पेपर में मिसिंग एड देने का फैसला करती है। सई को ये सब करते हुए देखकर सत्या पूछता है कि क्या विराट को ये सब पता है। सई कहती है नहीं, अभी वो कुछ नहीं समझेगा। मैं उसे बाद में बता दूंगी। मेरे लिए पत्रलेखा को ढूंढना सबसे ज्यादा जरूरी है।

सत्या सई से कहता कि तुम्हारे चव्हाण निवास जाने से मां बहुत गुस्सा थी। अंबा सई से कहती है तुम्हें समझना मुश्किल है। सई अंबा से कहती हैं कि मैं जानती हूं आप बहुत गुस्सा है जो कि एक मां के तौर पर सही भी है। अंबा खान के समय कहती हैं कि शादी के बाद तुम दोनों को साथ में कुलदेवी की पूजा करनी है। लेकिन दोनों अपने -अपने काम की वजह से उसे टालने का फैसला करता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article