टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 27 January, 2023 Full Episode: विनायक और पाखी का होगा एक्सीडेंट, क्या अपने बेटे को बचा पाएगी सई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 27, 2023, 05:11 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 27 January, 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में इमोशनल फैमिली ड्रामा चल रहा है। एक तरफ सई ने घरवालों को बताई विनायक की सच्चाई। दूसरी तरफ वीणू को लेकर फरार हुई पाखी। क्या समय रहते हैं विराट अपनी बेटे को बचा पाएगा।

Image

Ghum Hai Kisi ke pyaar mein (credit pic: social media)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 27 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत सई के साथ होती है। सई घरवालों से पूछती हैं कि विनायक कहां हैं? विराट भी ये जानकर हैरान रह जाता है कि आखिर पाखी और विनायक कहां गए? सई सोचती है कि पाखी को सच्चाई पता चल गई है, इसीलिए वो पासपोर्ट लेकर चली गई है। वो इस बात के लिए विराट को गुनहगार मानती हैं। विराट कहता है कि उसे नहीं पता है कि पाखी विनायक को लेकर कहा गई है। भवानी विराट से पूछती हैं कि तुमने हमें सच्चाई क्यों नहीं बताई। सिर्फ पाखी को क्यों बताया।

विराट कहता है कि मैंने किसी को कुछ नहीं बताया है। आप लोग मेरी बातों पर विश्वास क्यों नहीं कर रहे हैं। सई कहती हैं कि मैं पाखी को माफ नहीं करूंगी। अगर उसने मेरे बेटे को मुझसे दोबारा छीनने की कोशिश की तो। सभी लोगों को विनायक की चिंता होती है।

विनायक को लेकर फरार हुई पाखी

विराट अपने डिपार्टमेंट के लोगों को पाखी और विनायक को ढूंढने के लिए कहता है। सई कहती हैं कि तुम ये सब नाटक कर रहे हैं। विराट खुद को मुश्किल में पाता है। वहीं, सोनाली कहती हैं कि कहीं, इतिहास एक बार फिर से खुद को न दोहराए। पाखी विनायक को गाड़ी में बैठने के लिए कहती हैं और लंदन के बारे में बातें करती हैं। विनायक इन बातों को सुनकर काफी खुशी होता है। पाखी की गाड़ी अपना बैलेंस खो देती हैं। पाखी इस दौरान विनायक को कसकर गले लगाती है और कार का एक्सीडेंट हो जाता है। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी चलती हुई कार से विनायक को फेक देगी। ताकि उसकी जान बच जाए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article