Akanskha Chamola Unfollowed Gaurav Khanna: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना अपने रिश्ते को लेकर एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं।। अब तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर भी ऐसा कदम उठाया है, जिसने लोगों को भी हैरान करके रख दिया है। आकांक्षा चमोला ने तलाक से पहले गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर तो अनफॉलो किया ही। साथ ही एक्टर संग अपनी सभी तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने एलीमनी में Gaurav Khanna से मांगे 10 करोड़? एक्ट्रेस बोलीं- देश छोड़कर चली जाती...
आकांक्षा ने गौरव को किया अनफॉलो
दरअसल, आकांक्षा चमोला ने सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है। आकांक्षा की फॉलोइंग लिस्ट में अब गौरव खन्ना नजर नहीं आ रहे हैं। एक्ट्रेस की प्रोफाइल पर गौरव खन्ना के साथ उनकी एक भी तस्वीर मौजूद नहीं है। वहीं, गौरव खन्ना की बात करें तो वह अभी भी इंस्टाग्राम पर आकांक्षा को फॉलो कर रहे हैं। एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट पर आकांक्षा के साथ उनके पुराने रोमांटिक पोस्ट भी मौजूद हैं। ऐसे में आकांक्षा के इस कदम ने दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बप्पा नेगेटिव लोगों को दूर रखें...'- Govinda संग अनबन के बीच बोलीं Sunita Ahuja, जल्द लेंगी अपना घर (Exc)
'लॉकअप: सच या सजा' में तलाक पर किया था खुलासा
आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप: सच या सजा' में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले करीब 18 महीनों से अलग रह रहे हैं और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। आकांक्षा के इस बयान ने फैंस को काफी हैरान कर दिया था।
2016 में हुई थी गौरव-आकांक्षा की शादी
बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और रोमांटिक पोस्ट शेयर करते नजर आते थे।
