टीवी मसाला

Gauahar Khan-Kushal Tandon के बीच ब्रेकअप के 12 साल बाद मिटी दूरी, फोटो शेयर कर दिया दोस्ती का हिंट!

Gauahar Khan Shares Photo With Kushal Tandon: बॉलीवुड और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान ने कुशाल टंडन के साथ फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Image

Gauahar Khan ने कुशाल टंडन संग शेयर कीं फोटोज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Gauahar Khan Shares Photo With Kushal Tandon: बॉलीवुड और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। गौहर खान बीती रात 'अलायंस' की सक्सेस पार्टी का हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने पति जैद दरबार के साथ-साथ 'अलायंस' के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ भी खूब एंजॉय किया। खास बात तो यह है कि 'अलायंस' की पार्टी में गौहर खान का सामना एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन से भी हुआ। दोनों ब्रेकअप के सालों बाद एक ही फ्रेम में नजर आए। वहीं अब गौहर खान (Gauahar Khan) ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें कुशाल टंडन भी उनके साथ नजर आए। इन तस्वीरों के सामने आते ही अटकलें लगने लगी हैं कि गौहर खान और कुशाल टंडन ने ब्रेकअप के 12 सालों बाद अपने बीच की दूरियां खत्म कर दी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar के बर्थडे पर Shoaib Ibrahim ने बनाया केक, पोस्ट में लुटाया प्यार; बोले- तुमने मुझे सिखाया कि...

    गौहर खान (Gauahar Khan) ने सोशल मीडिया पर मिनी माथुर के साथ तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज में गौहर खान, जैद दरबार और मिनी माथुर साथ पोज देते दिखाई दिये। वहीं तीसरी फोटो में उनके साथ-साथ कुशाल टंडन भी दिखाई दिये। जहां कुशाल टंडन ने बैठकर पोज दिया तो वहीं उसी फ्रेम में बाकी तीनों लोग साथ खड़े नजर आए। इन फोटोज को शेयर करते हुए गौहर खान ने लिखा, "ग्रेस और विनम्रता के साथ, जीत का जश्न हुआ जो कि हकदार भी हैं। क्या शानदार रात थी, बहुत मजा आया।" गौहर खान की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "क्या फ्रेम है लास्ट फोटो का।" दूसरे यूजर ने लिखा, "लास्ट स्लाइट एक पास्ट स्लाइड है, लेकिन हमें ये बॉन्ड अच्छा लगा।"टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सालों बाद एक ही फ्रेम में नजर आए Gauahar Khan और Kushal Tandon, कैमरे के सामने किया एक-दूजे को नजरअंदाज!
      Gauahar Khan-Kushal Tandon ने किया था एक-दूजे को डेट

      Gauahar Khan-Kushal Tandon ने किया था एक-दूजे को डेट

      बता दें कि 'अलायंस' में रहते हुए कुशाल टंडन और गौहर खान (Gauahar Khan) के पति व कंटेस्टेंट जैद दरबार की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई थी। दोनों की दोस्ती 'अलायंस' के बाहर भी देखने को मिली। उनकी दोस्ती को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। हालांकि कई बार कुशाल टंडन ने गौहर खान को लेकर जैद दरबार पर चुटकी लेने की कोशिश की थी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article