टीवी मसाला

Dipika Kakar के बर्थडे पर Shoaib Ibrahim ने बनाया केक, पोस्ट में लुटाया प्यार; बोले- तुमने मुझे सिखाया कि...

Shoaib Ibrahim Showers Love On Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ का बीते दिन जन्मदिन था और इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी पत्नी के लिए केक बनाया। इतना ही नहीं, शोएब ने पोस्ट शेयर कर दीपिका कक्कड़ पर प्यार लुटाया।

Image

Dipika Kakar पर शोएब इब्राहिम ने लुटाया प्यार

Shoaib Ibrahim Showers Love On Dipika Kakar: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ का बीते दिन जन्मदिन था। इस खास मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक ने दीपिका कक्कड़ को ढेर सारी बधाइयां दीं। वहीं शोएब इब्राहिम ने भी दीपिका कक्कड़ के जन्मदिन पर अपनी पत्नी पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ के लिए केक तो तैयार किया ही, साथ ही एक्ट्रेस के लिए प्यार भरी पोस्ट भी शेयर की। शोएब (Shoaib Ibrahim) ने दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की लंबी जिंदगी के लिए कामना की, साथ ही उन्हें अपनी पोस्ट में 'फाइटर' बताया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं Dipika Kakar की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

    शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने दीपिका कक्कड़ के बर्थडे पर व्लॉग शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी के लिए खजूर वाला केक तैयार करते दिखाई दिये। वहीं दूसरी ओर दीपिका कक्कड़ के बेटे रुहान ने भी जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस के लिए कार्ड तैयार किया था। इसे देख दीपिका कक्कड़ बेहद खुश नजर आईं। शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी पोस्ट शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस शोएब का बनाया हुआ केक काटती दिखाई दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim के चक्कर में जमीन पर गिरीं Dipika Kakar, हाथ जोड़ते हुए बोलीं- ऐसा मत करो...
      Shoaib Ibrahim ने Dipika Kakar के लिए बनाया केक

      Shoaib Ibrahim ने Dipika Kakar के लिए बनाया केक

      शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं फाइटर। तुमने मुझे सिखाया है कि असली हिम्मत कभी हार न मानने में होती है। आज इस खास दिन बस अल्लाह से अब यही दुआ है कि अल्लाह तुम्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दे। बस बाकी खुश मैं रख लूंगा, वो जिम्मेदारी मेरी।" शोएब इब्राहिम की पोस्ट पर खुद दीपिका कक्कड़ ने भी रिप्लाई किया। एक्ट्रेस ने लिखा, "तुम साथ हो वो मेरी सबसे बड़ी ताकत है। तुम्हारा प्यार मुझे और मजबूत बनाता है, हर रोज।" शोएब इब्राहिम की इस पोस्ट पर अभी तक एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। फैंस ने भी दीपिका कक्कड़ पर प्यार लुटाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article