टीवी मसाला

सालों बाद एक ही फ्रेम में नजर आए Gauahar Khan और Kushal Tandon, कैमरे के सामने किया एक-दूजे को नजरअंदा!

Gauahar Khan And Kushal Tandon Ignore Each Other: मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान और कुशाल टंडन सालों बाद फिर से एक ही फ्रेम में नजर आए। लेकिन दोनों ही कैमरे के सामने एक-दूजे को नजरअंदाज कर दिया।

Image

Kushal Tandon और Gauahar Khan एक फ्रेम में आए नजर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Gauahar Khan And Kushal Tandon Ignore Each Other: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' का बीते दिन फिनाले हुआ, जिसमें एक्ट्रेस मिनी माथुर ने जीत दर्ज की। 'अलायंस' के खत्म होने के बाद बीती रात ही शो की सक्सेस पार्टी का भी आयोजन हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 'अलायंस' की सक्सेस पार्टी में एक्ट्रेस गौहर खान भी अपने पति जैद दरबार के साथ पहुंचीं। वहीं हाल ही में पार्टी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'अलायंस' के सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ पैपराजियों को पोज देते नजर आए। इस वीडियो में गौहर खान और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) सालों बाद एक ही फ्रेम में दिखाई दिये। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि वीडियो में दोनों ही एक-दूजे को नजरअंदाज करते दिखे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: Shreya Kalra से हारने के बाद Shivangi Joshi बदलेंगी अपना नाम? खुद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

    गौहर खान (Gauahar Khan) और कुशाल टंडन (Kushal Tandon) एक वक्त पर एक-दूजे को डेट कर चुके हैं। 'बिग बॉस 7' में दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी। इस शो में कुशाल टंडन और गौहर खान की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया गया था। लेकिन 'बिग बॉस 7' खत्म होने के कुछ वक्त बाद ही गौहर खान और कुशाल टंडन एक-दूजे से अलग हो गए। ब्रेकअप के सालों बाद दोनों फिर से एक ही फ्रेम में नजर आए। जहां गौहर खान, नीति टेलर और बाकी गर्ल गैंग के साथ पोज देती दिखीं तो वहीं कुशाल टंडन सीढ़ियों पर बैठकर कंटेस्टेंट्स के साथ पोज देते नजर आए। लेकिन दोनों ने ही वीडियो में एक-दूजे से जरा भी बात नहीं की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में Gauahar Khan ने पेंसिल हील्स पहनकर किया रैंप वॉक, भड़के यूजर्स ने लगा दी जमकर क्लास

      'अलायंस' में रहकर कुशाल टंडन ने गौहर खान पर कही थी ये बात

      बता दें कि कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने 'अलायंस' में रहते हुए गौहर खान को लेकर जैद दरबार पर कई बार कमेंट किया था। शो में जैद ने कुशाल टंडन की सिग्रेट की तारीफ की थी। इसपर कुशाल टंडन ने कहा था, "तुझे सारी मेरी ही चीजें पसंद आती हैं।" इसके अलावा कुशाल टंडन ने जैद के सामने कहा था कि मैं जिस लड़की से प्यार करता था, इसने उससे शादी कर ली।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article