टीवी मसाला

Gadar 2 के लिए जनता का प्यार देख गदगद हुआ देओल परिवार, धर्मेंद्र-बॉबी ने किया फैंस का धन्यवाद

Gadar 2 : सनी देओल की फिल्म को बॉलीवुड के कई कलाकारों का सपोर्ट मिल रहा है । हाल ही में उनके पिता धर्मेंद्र ( Dharmendra) और छोटे भाई बॉबी देओल( Bobby Deol) ने फैंस का धन्यवाद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है।

Image

Gadar 2 Dharmendra and Bobby deol thanks fans

Gadar 2 : बॉलीवुड स्टार सनी देओल ( Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 ( Gadar 2 ) को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए महज तीन दिन हुए हैं कि कमाई के मामले में गदर 2 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म समीक्षकों के अनुसार गदर 2 इस वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। सनी देओल ने कई साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है और उनको फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। सनी देओल की फिल्म को बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी सपोर्ट किया है । हाल ही में उनके पिता धर्मेंद्र ( Dharmendra) और छोटे भाई बॉबी देओल( Bobby Deol) ने फैंस का धन्यवाद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है।

बॉबी देओल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक विडियो शेयर की है जिसमें वह अपने भाई सनी देओल के साथ फिल्म के गाने "मैं निकला गड्डी लेके" पर थिरक रहे हैं। वीडियो मुंबई के एक सिनेमा हॉल की है जो दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। सभी जोर से चिल्ला रहे हैं और इंजॉय कर रहे हैं। विडियो के साथ एक्टर ने कैप्शन डालते हुए लिखा है " Thank you for all the love … I am so happy for you Bhaiya!!"

इसके साथ सनी देओल के पिता धर्मेंद्र देओल भी अपने बेटे को पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। वह भी फिल्म की क्लिप और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article