टीवी मसाला

Exclusive: 'द 50' में एंट्री कर जीत का बिगुल बजाएंगी रुबीना दिलैक? अफवाहों के बीच खुद बताया सच

Exclusive Rubina Dilaik Open Up On Rumors Of Entering In The 50: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में रुबीना दिलैक को लेकर खबर आ रही है कि वह 'द 50' में नजर आ सकती हैं। लेकिन इस मामले पर अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- रुबीना दिलैक इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Exclusive Rubina Dilaik Open Up On Rumors Of Entering In The 50: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुबीना दिलैक आखिरी बार "पति पत्नी और पंगा' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ कदम रखा था। खास बात तो यह है कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने 'पति पत्नी और पंगा' में जबरदस्त परफॉर्म करते हुए जीत भी दर्ज की थी। वहीं अब रुबीना दिलैक को लेकर एक और खबर आ रही है कि वह जल्द ही कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' में नजर आ सकती हैं। रुबीना दिलैक से जुड़ी इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

रुबीना दिलैक को दर्शक एक बार फिर से रियलिटी शो 'द 50' में देखने के लिए बेताब थे। लेकिन अब इस मामले पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और अफवाहों के पीछे का सच बयां किया है। रुबीना दिलैक के 'द 50' में कदम रखने की खबर पर टेली टॉक/जूम ने एक्ट्रेस से जुड़ने की कोशिश की। ऐसे में एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को दरकिनार करते हुए साफ इंकार किया कि वह 'द 50' में नजर नहीं आ रही हैं। बता दें कि रुबीना दिलैक के अलावा अभी तक कई सितारों के नाम 'द 50' के लिए सामने आ चुके हैं, जिसमें बसीर अली, करण पटेल, धनश्री वर्मा, रिद्धी डोगरा, जय भानुशाली, निक्की तंबोली और विवियन डीसेना शामिल हैं। हालांकि अभी तक किसी भी कलाकार की एंट्री की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रुबीना दिलैक को 'लाफ्टर शेफ्स 3' में देखना चाहते हैं लोग

रुबीना दिलैक ने "लाफ्टर शेफ्स 2' में रहकर भी लोगों का खूब दिल जीता था। ऐसे में अब दर्शक उन्हें सीजन 3 में भी देखना चाहते हैं। दरअसल, ईशा मालवीय के अचानक 'लाफ्टर शेफ्स 3' से बाहर होने की खबर आ रही है। इसपर दर्शकों ने मांग करनी शुरू कर दी है कि मेकर्स रुबीना दिलैक को शो में लाएं और एल्विश यादव के साथ उनकी जोड़ी बने।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article