टीवी मसाला

टीवी की संस्कारी बहू ने बिकिनी पहनकर दिए ऐसे-ऐसे पोज, फोटोज देख लोग बोले-'ये सब अच्छा नहीं लगता'

Rubina Dilaik Got Heavily Trolled: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच रुबीना दिलैक की नई फोटोज सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज को देखकर कई लोग रुबीना दिलैक को ट्रोल कर रहे हैं।

Image

pic credit- rubina dilaik instagram

Rubina Dilaik Got Heavily Trolled: टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो कि अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के लिए मशहूर है। जहां फैंस इन एक्ट्रेसेस की अदाओं पर अपनी जान छिड़कते हैं तो वहीं ट्रोल्स बस इन्हें ट्रोल करने का बहाना ढूंढते रहते हैं। इस बीच टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। इन फोटोज पर लोग प्यार बरसा रहे हैं। हालांकि कइयों को रुबीना का ये अंदाज पसंद नहीं आया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

बुरी तरह ट्रोल हुईं रुबीना दिलैक

टीवी अदाकारा रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ चिल करते दिखाई दे रही हैं। फोटोज में रुबीना दिलैक बिकिनी लुक में एक से एक पोज देती दिखाई दे रही हैं। रुबीना दिलैक का हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि रुबीना दिलैक की हर अदा पर लोग फिदा हो गए हैं लेकिन कुछ लोगों को रुबीना दिलैक का ये लुक पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने रुबीना दिलैक को ट्रोल करते हुए लिखा, 'ये सब अच्छा नहीं लगता है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'क्या जरूरत है इन फोटोज को डालने की।'

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं रुबीना दिलैक

बताते चलें कि टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रुबीना का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। रुबीना दिलैक ने एक से एक टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। बता दें कि उन्होंने टीवी शो बिग बॉस 14 को अपने नाम कर लिया था। रुबीना दिलैक की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इस मामले में वो टीवी की बड़ी-बड़ी हसीनाओं को टक्कर देती हैं। इंस्टाग्राम पर रुबीना दिलैक को 9.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article