'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी पाजी की 7 फिल्में हर रिकॉर्ड का बना देंगी मोर, निर्माताओं की कंगाली मिनटों में होगी दूर

Sunny Deol's 7 Upcoming Movies: 'बॉर्डर 2' के रिलीज होने के बाद आने वाले दिनों ने सनी देओल की अपकमिंग 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हर रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहने वाली हैं। आइए इन मूवीज की लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jan 25 2026, 10:18 IST
हर रिकॉर्ड तोड़ देंगी सनी पाजी की ये 7 फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 09

हर रिकॉर्ड तोड़ देंगी सनी पाजी की ये 7 फिल्में...

Sunny Deol's 7 Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को रिलीज हुई थी। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो दो दिनों में यह फिल्म 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस मूवी के कलेक्शन को लेकर यह कहना गलत नहीं होगा कि सनी पाजी की लोकप्रियता दर्शकों के बीच कम नहीं हुई है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको सनी देओल की अपकमिंग 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हर रिकॉर्ड को तोड़ देंगी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

जाट 2Image Credit : Instagram02 / 09

जाट 2

'जाट' मूवी की सफलता के बाद अब मेकर्स ने सनी देओल को लेकर 'जाट 2' बनाने का फैसला किया है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे।

सूर्याImage Credit : Instagram03 / 09

सूर्या

मलयालम थ्रिलर फिल्म 'जोसेफ' के हिंदी रीमेक 'सूर्या' में सनी देओल को दुनिया से ऊबे हुए पुलिस अधिकारी की भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म मजेदार होने वाली है।

रामायण: भाग 1Image Credit : Instagram04 / 09

रामायण: भाग 1

रणबीर कपूर और सई पल्लवी की 'रामायण: पार्ट 1' में भगवान हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल को फाइनल किया गया। इस मूवी को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं।

लाहौर 1947Image Credit : Instagram05 / 09

लाहौर 1947

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बन रही सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। यह मूवी इस साल रिलीज की जा सकती है।

गबरूImage Credit : Instagram06 / 09

गबरू

शशांक उदापुरकर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'गबरू' के इमोशनल एक्शन-ड्रामा है। इस फिल्म में सनी देओल को अहम रोल में देखा जाएगा।

सफरImage Credit : Instagram07 / 09

सफर

सनी देओल की यह फैमिली ड्रामा है जो उनकी आम एक्शन भूमिकाओं से हटकर है। इस मूवी में सलमान खान को भी एक छोटी सी भूमिका में देखा जाएगा।

बापImage Credit : Instagram08 / 09

बाप

सनी सिंह के साथ संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज एक्टर्स की फिल्म 'बाप' एक पुराने जमाने की एक्शन ड्रामा होने वाली है।

बॉर्डर 2Image Credit : Instagram09 / 09

बॉर्डर 2

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' में उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म 2 दिनों में 65 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!