टीवी मसाला

Exclusive: अरबाज पटेल से इस एक शर्त पर शादी करेंगी Nikki Tamboli, बोलीं- तब तक कोई चांस नहीं है...

Exclusive Nikki Tamboli On Marriage Plan With Arbaz Patel: टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी निक्की तंबोली एक बार फिर से रियलिटी शो में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। निक्की तंबोली और अरबाज पटेल साथ में 'द 50' में दिखेंगे। लेकिन उससे पहले एक्ट्रेस ने मैरिज प्लान पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- निक्की तंबोली इंस्टाग्राम

Exclusive Nikki Tamboli On Marriage Plan With Arbaz Patel: टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी निक्की तंबोली अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। निक्की तंबोली ने यूं तो कई फिल्मों में हाथ आजमाया है, लेकिन उन्हें लाइमलाइट 'बिग बॉस 14' के जरिए मिली। इसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी 11', 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ्स' और 'बिग बॉस मराठी' में भी दिखाई दीं। वहीं अब निक्की तंबोली कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' में भी कदम रखने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि इस रियलिटी शो में निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ कदम रखेंगी। इन सबसे इतर हाल ही में निक्की तंबोली ने अपने और अरबाज पटेल के मैरिज प्लान पर चुप्पी तोड़ी है।

टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) से सवाल किया गया कि उनका और अरबाज पटेल का मैरिज प्लान क्या है? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "अभी तो हमारा कोई ऐसा प्लान नहीं है, जबतक मैं और अरबाज कोई रियलिटी शो जीत नहीं जाते, तब तक हमारी शादी का कोई भी चांस नहीं है। मैं बेस्ट के लिए उम्मीद कर रही हूं।" बता दें कि निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की मुलाकात 'बिग बॉस मराठी' में हुई थी। शो में जहां उन्हें एक-दूजे से प्यार हुआ तो वहीं बाद में भी उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ जारी रखी। निक्की तंबोली और अरबाज पटेल मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं। उन्होंने अपने घर की झलक भी फराह खान के यू-ट्यूब व्लॉग में दिखाई थी।

'द 50' (The 50) की बात करें तो निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने इंटरव्यू में साझा किया कि इस शो के लिए फैंस ने भी उन्हें खूब सपोर्ट किया है। वह अपनी परफॉर्मेंस के साथ फैंस को इंप्रेस करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि निक्की तंबोली-अरबाज पटेल के अलावा 'द 50' में करण पटेल, शाइनी दोशी, उर्वशी ढोलकिया, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरुला और युविका चौधरी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article