Exclusive Nikki Tamboli On Defeat In Celebrity Masterchef: पॉपुलर एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने अपनी बेबाकी और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। निक्की तंबोली अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ 'द 50' में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। निक्की तंबोली ने पूरी तरह से मन भी बना लिया है कि उन्हें 'द 50' में जीत दर्ज करनी है और ट्रॉफी अपने नाम करनी है। वहीं इस शो का हिस्सा बनने से पहले निक्की तंबोली ने टेली टॉक/जूम को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन एक भी शो में वह जीत नहीं दर्ज कर पाईं। निक्की ने ये भी बताया कि उन्हें उनके लास्ट रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में मिली हार का अभी तक काफी दुख है।
निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने इंटरव्यू में बताया कि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में मिली हार उनके लिए सबसे ज्यादा दर्दनाक थी, क्योंकि ये एक टैलेंट आधारित शो था। निक्की तंबोली ने इस बारे में कहा, "मैं 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी हार से काफी निराश थी। मैं फर्स्ट रनरअप बनी और फिनाले में जीत नहीं पाई। इस हार से मुझे ज्यादा तकलीफ हुई, क्योंकि ये एक टैलेंट आधारित शो था। मुझे बहुत बुरा महसूस हुआ।" निक्की तंबोली ने बताया कि वह 'द 50' में जीतना चाहती हैं और इस शो से मिलने वाली इनाम राशि उनके फैंस को दी जाएगी। बता दें कि निक्की तंबोली ने अपनी और अरबाज पटेल की शादी की बात पर भी कहा था कि जब तक वे किसी रियलिटी शो में जीत नहीं जाते, तब तक शादी का कोई चांस नहीं है।
गौरव खन्ना संग बॉन्डिंग पर निक्की तंबोली ने तोड़ी चुप्पी
'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) संग निक्की तंबोली की बॉन्डिंग कभी भी अच्छी नहीं रही। लेकिन इंटरव्यू में उन्होंने गौरव के बारे में बात करते हुए कहा, "ऑनस्क्रीन हम कभी भी एक-दूजे के दोस्त नहीं रहे, लेकिन ऑफ स्क्रीन हमारी बॉन्डिंग ठीक है। हम कॉमन पीआर शेयर करते हैं। हमारी मुलाकात आखिरी पीआर पार्टी में भी हुई थी, जो कि मुंबई में हुई थी। हम बहुत कॉर्डियल हैं एक-दूजे के साथ और चिल हैं।"
