टीवी मसाला

Exclusive: 'क्योंकि...' में स्मृति ईरानी संग काम करने पर रोहित सुचांति ने बताया अनुभव, बोले- ऐसा लगा मां के साथ हैं

Exclusive Rohit Suchanti Open Up On Working With Smriti Irani: टीवी पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने धाक जमानी शुरू कर दी है। शो ने टीआरपी में भी नंबर 1 पर जगह बनाई है। वहीं दूसरी ओर अब शो के एक्टर रोहित सुचांति ने स्मृति ईरानी संग काम करने का अनुभव साझा किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, रोहित सुचांति

Exclusive Rohit Suchanti Open Up On Working With Smriti Irani: टीवी पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को दर्शकों से इस कदर प्यार मिल रहा है कि शो टीआरपी में भी नंबर 1 बन चुका है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2)के जरिए टीवी की टीआरपी क्वीन रह चुकीं स्मृति ईरानी ने भी सालों बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा। वहीं अब शो में अंगद की भूमिका अदा करने वाले रोहित सुचांति रोहित सुचांति (Rohit Suchanti) ने स्मृति ईरानी संग काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि स्मृति ईरानी ने सेट पर उन लोगों की घबराहट ही गायब कर दी।

रोहित सुचांति (Rohit Suchanti) और अमन गांधी ने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी संग काम करने का एक्सपीरियंस बताया। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "मजा आया और स्मृति मैम के साथ हमारा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। उन्होंने हमारी घबराहट सारी गायब कर दी। ऐसे लग रहा है कि सच में अपनी मां के साथ शूट कर रहे हैं।" अमन गांधी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की टीआरपी पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि शो की कास्ट को पहले से ही बहुत उम्मीदें थीं।

अमन गांधी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के टीआरपी में नंबर 1 बनने पर कहा, "उम्मीद थी, इंडिया का सबसे बड़ा टीवी शो वापिस आ रहा है। हम लोग एंजॉय कर रहे हैं, धीरे-धीरे किरदार समझ आ रहे हैं। किरदार स्थापित हो रहे हैं। पहले टीआरपी से साफ होता था कि शो पॉपुलर है कि नहीं। अब सिर्फ टीआरपी से नहीं होता। ओटीटी आ गया है। अब माध्यम बहुत सारे हैं। मुझे नहीं लगता कि सिर्फ टीआरपी ही शो को न्यायित ठहराती है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article