टीवी मसाला

Exclusive: धर्मेंद्र के निधन पर कुनिका सदानंद ने तोड़ी चुप्पी, सनी देओल और बॉबी देओल के संस्कार पर कही ये बात

Exclusive Kunickaa Sadanand Open Up On Dharmendra Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने भी चुप्पी तोड़ी है। अपने इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने उन्हें हैंडसम और जॉली मैन कहा।

Image

फोटो क्रेडिट- धर्मेंद्र, कुनिका सदानंद इंस्टाग्राम

Exclusive Kunickaa Sadanand Open Up On Dharmendra Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के निधन से परिवार और फैंस ही नहीं, बल्कि देशभर को झटका लगा है। सिनेमा की दुनिया में धर्मेंद्र का अहम योगदान है। ऐसे में उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को भी क्षति पहुंची है। धर्मेंद्र के निधन को लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 19' फेम कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टेली टॉक संग इंटरव्यू के दौरान एक्टर के बारे में बात की। उन्होंने धर्मेंद्र को 'हैंडसम' और 'जॉली' मैन तो कहा ही, साथ ही उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के संस्कार पर भी टिप्पणी की।

कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत की। उन्होंने धर्मेंद्र के निधन को लेकर कहा, "वो एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं और भारतीय सिनेमा में उनका इतिहास, उनका नाम हमेशा रहेगा। हैंडसम मैन, जॉली मैन, शायराना मैन, ही-मैन।" धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए कुनिका सदानंद ने आगे लिखा, "उन्होंने दो परिवारों को कैसे संभाला, बहुत खूबसूरती और गरिमा के साथ। उनके बच्चों की परवरिश सनी और बॉबी में दिखती है। उनकी पत्नी ने भी जिस गरिमा से जिंदगी गुजारी और जिम्मेदारियां निभाईं। दर्शक के साथ और जनरेशन में आए बदलाव के साथ वह सोशल मीडिया पर भी बने रहे। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।"

कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने बताया कि धर्मेंद्र के साथ वह कई फिल्में कर चुकी हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने सेट पर उनके व्यवहार से भी पर्दा उठाया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने दो या तीन फिल्में की हैं और उन्होंने मेरे साथ अच्छे से बात की। मेरी मम्मी को भी अच्छे से ट्रीट किया, जब वो आई थीं सेट पर। वो बहुत बड़ी फैन थीं। मैं कामना करती हूं कि उनके शांतिपूर्वक सफर का। अगर हो सकेगा तो मैं उनके परिवार वालों से भी मिलना चाहूंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article