टीवी मसाला

Exclusive: कुनिका सदानंद ने BB 19 से बाहर आते ही खोली तान्या मित्तल की पोल, बोलीं- मुझे पता चला कि वो कितनी...

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Calls Tanya Mittal Dramatic: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से कुनिका सदानंद का पत्ता कट चुका है। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने बिग बॉस और कंटेस्टेंट्स के सिलसिले में खूब बातचीत की। वहीं अपने इंटरव्यू में कुनिका ने तान्या मित्तल को ड्रामैटिक बताया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Calls Tanya Mittal Dramatic: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आगे बढ़ने के लिए हर एक कंटेस्टेंट अपनी तरफ से पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन बीते सप्ताह ही 'बिग बॉस 19' से एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का पत्ता कट गया। उन्हें शो में सबसे कम वोट मिले थे, जिसके बाद उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा। वहीं 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद कुनिका सदानंद ने न केवल शो बल्कि कंटेस्टेंट्स के बारे में भी खूब बातचीत की। टेली टॉक संग इंटरव्यू के दौरान कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने तान्या मित्तल को ड्रामेटिक बताया। उन्होंने ये भी कहा कि जो चीजें उन्होंने तान्या मित्तल के संस्कारों के लिए कही थीं, वो अभी भी उन चीजों पर कायम हैं।

कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने 'बिग बॉस 19' में हुई अपनी गलतियों को भी स्वीकार किया। उन्होंने तान्या मित्तल के बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने तान्या के संस्कारों पर कमेंट किया था और मैं इसपर अभी भी कायम हूं। मैंने बहुत सी चीजें उसके साथ साझा की थीं, लेकिन उसने बाहर इसका बखेड़ा ही बना दिया। उस वक्त मुझे एहसास हुआ कि तान्या कितनी नाटकबाज है।" कुनिका सदानंद ने ये भी कहा कि उन्हें इस चीज का पछतावा है कि उन्होंने अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग की। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे पछतावा है कि मैंने अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग की। मुझे तान्या और नीलम को भी ऐसा करने से रोकना चाहिए था। मुझे उस वक्त जिम्मेदार महिला बनना चाहिए था।"

कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने मालती चाहर को 'लेस्बियन' कहने पर भी पछतावा दिखाया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं मालती की सेक्शुअलिटी पर कमेंट करके भी पछता रही हूं। मुझे उसके निजी स्पेस का सम्मान करना चाहिए था। मैं होमोफोबिक नहीं हूं। ये मालती के लिए मेरा बयान बिल्कुल भी नहीं था।" बता दें कि मालती चाहर को लेस्बियन बोलने के लिए कुनिका सदानंद जमकर ट्रोल हुई थीं। वहीं सलमान खान ने भी उन्हें फटकारने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article