Bigg Boss 19 Exclusive: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो तेजी से अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। अब जनता के मन में उत्सुकता बढ़ रही है कि कौन 19वें सीजन की ट्रॉफी अपने साथ ले जाएगा। बीते हफ्ते घर से बेघर हुईं थी कुनिका सदानंद जिनके एलिमिनेशन से घरवालों के साथ-साथ जनता भी शॉक हो गई थी। अब हाल ही में कुनिका ने जूम टीवी को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया।
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) एक्स कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) कहती हैं, 'मेरे अन्य रिश्तों के संबंध में जैसे कुमार सानू को सोच कभी-कभी मुझे ना दुख होता है कि काश वे अब मेरे साथ रिश्ते में होते क्योंकि मैं बड़ी हो गई हूं। मुझे रियलिटी में उनके लिए बुरा लग रहा है क्योंकि मैं अपनी इमोशनल रोलर-कोस्टर राइड से गुजर रही था। मैं अपनी जिंदगी के पास से गुजर रही थी, चाहे वो बचपन, अपने बड़े होने का दुख यार फिर वो टूटी हुई शादी और मुंबई में आकार स्ट्रगल करना। वो सब उथल-पुथल वाला था और हमारे बीच रिश्ते में पड़ी तो कुछ झेला होगा ना मुझसे। मुझे अपनी ज़िंदगी में किसी बात का अफ़सोस नहीं है। कुछ भी नहीं। अगर आज मुझे यहीं हार्ट अटैक आ जाए तो मेरी ज़िंदगी में मुझे सिर्फ़ एक अफ़सोस होगा कि मैं अपने छोटे बेटे की शादी नहीं देख पाऊँगी या उसका सक्सेस नहीं देख पाऊँगी। जी कोई अफ़सोस नहीं है। ज़िंदगी में जिस जिस रास्ते पर मैं चली हूँ मेरी डेस्टिनी थी' बता दें कुनिका ने दो शादियाँ की जो कुछ समय बाद टूट गई थीं।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर में कुनिका सदानंद ने खुलासा किया था कि कुमार सानू ने उन्हे लिव इन रिलेशनशिप के दौरान धोखा दिया था। कई बार कैमरे के आगे कुनिका अपने कुमार सानू के टूटे रिश्ते को लेकर बातचीत कर चुकीं हैं। वहीं बता दें शो 'बिग बॉस 19' का 'टिकेट टू फिनाले' की चाबी गौरव खन्ना के हाथ लगी है। इसी के साथ गौरव खन्ना इस सीजन के आखरी कैप्टेन बने और नॉमिनेशन से सेफ हो गए।
