टीवी मसाला

EXCLUSIVE: करण पटेल को अपनी इस आदत से लगता है डर, 'द 50' शो के लेकर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 24, 2026, 11:47 AM IST

Karan Patel on The 50 Shows: एक्टर करण पटेल (Karan Patel) ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान करण पटेल ने अपने कमबैक को लेकर बात की। इसके साथ ही करण पटेल ने अपकमिंग शो द 50 को लेकर बात की। करण पटेल ने कहा कि...

Image

Image Source: Karan Patel Instagram

Karan Patel Zoom Interview: टीवी के फेमस शो 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में धमाल मचाने वाले करण पटेल (Karan Patel) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। करण पटेल की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच करण पटेल का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान करण पटेल ने कई ऐसे सवालों के जवाब दिए जिसका फैंस इंतजार कर रहे थे। करण पटेल ने इस दौरान अपने कमबैक को लेकर भी बोला। तो चलिए जानते हैं करण पटेल ने इंटरव्यू के दौरान किन-किन सवालों को जवाब दिए।

करण पटेल ने कही ये बात

एक्टर करण पटेल एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका एक इंटरव्यू है जो उन्होंने Zoom को दिया है। इंटरव्यू के दौरान जब करण से पूछा गया कि 'द 50' में उनकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या हो सकती है, तो उन्होंने कहा, 'मैं सोच-समझकर नहीं, बल्कि दिल की सुनकर फैसला लेता हूं। कभी-कभी यह खेल में नुकसान भी पहुंचा सकता है, जहां लोग ज्यादा सोचते और प्लान बनाते हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई साथी उन्हें प्रवोक करेगा तो वो क्या करेंगे। एक्टर ने कहा 'मैं सीधे-सीधे बोल दूंगा। शांत बनकर झूठ नहीं बोलूंगा। जो मन में आएगा, वही कह दूंंगा। बाद में गुस्सा फूटने से बेहतर है कि सच बोलकर परिणाम भुगत लूं।' यही नहीं, येह है मोहब्बतें के एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी एक आदत से डर भी लगता है और वो है उनका 'गुस्सा'।

करण पटेल ने 'द 50' के साथ वापसी पर दिया रिएक्शन

करण पटेल ने कहा, 'मैं कमबैक को कमबैक नहीं मानता, मैं इसे सही टाइमिंग मानता हूं। 'द 50' मेरे पास ऐसे समय आया जब मैं खुद को फिर से चैलेंज करना चाहता था। यह शो रॉ, अनप्रेडिक्टेबल और दिमाग पर जोर देने वाला है यही मुझे एक्साइट करता है। मैं कुछ ऐसा चाहता था जो मुझे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाले, न कि कुछ सेफ या पुराना।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article