टीवी मसाला

The 50: दांव-पेंच के खेल में हुई डांसिंग क्वीन सपना चौधरी की एंट्री, प्रिंस नरुला सहित सितारों को भी मिला न्योता

The 50 Sapna Choudhary Confirms For Show Along With These Stars: टीवी पर 'द 50' के रिलीज होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। 'द 50' के लिए हाल ही में सपना चौधरी के नाम पर मुहर लगी है। वहीं दूसरी ओर प्रिंस नरुला सहित कई अन्य सितारों के नाम भी सामने आए हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- सपना चौधरी, प्रिंस नरुला इंस्टाग्राम

The 50 Sapna Choudhary Confirms For Show Along With These Stars: टीवी पर 'द 50' धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'द 50' के लिए अभी तक कई बड़े सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। इन स्टार्स के नाम देख 'द 50' को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी बढ़ती ही जा रही है। खास बात तो यह है कि अब 'द 50' (The 50) में हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी की भी एंट्री होने वाली है। 'बिग बॉस 11' के बाद सपना चौधरी एक बार फिर से रियलिटी शो की दुनिया में हाथ आजमाती नजर आएंगी। सपना चौधरी ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उनके अलावा भी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के नाम सामने आए हैं।

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक शख्स सपना चौधरी के घर के बाहर इन्विटेशन रखकर चला जाता है। सपना चौधरी उस टिकट को देखती हैं और बेहद खुश हो जाती हैं। उन्होंने अपनी एंट्री पर तो एक्साइटमेंट जाहिर की ही, साथ ही दर्शकों से भी 'द 50' को देखने के लिए कहा। सपना चौधरी के अलावा एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ 'द 50' (The 50) में एंट्री मारेंगी। वहीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के घर भी 'द 50' का न्योता पहुंचा है। इन सबसे इतर, 'द 50' के लिए प्रिंस नरुला और युविका चौधरी का नाम भी सामने आ रहा है, जिन्हें रियलिटी शो में देखने के लिए फैंस बेहद बेताब हैं।

कब शुरू होगा कलर्स का 'द 50'

बता दें कि कलर्स पर आने वाला 'द 50' (The 50) 1 फरवरी से टीवी की दुनिया में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स कदम रखेंगे और एक महल में रहेंगे, जहां उन्हें रोजाना कोई न कोई गेम खेलनी होगी। हालांकि इस गेम का कोई भी रूल नहीं होगा, सभी को अपने दांव-पेंच का इस्तेमाल करते हुए गेम को जीतना है। लेकिन इस गेम में लोगों को हिंसक बिल्कुल भी नहीं होना। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक 'द 50' से इंप्रेस हो पाते हैं या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article