टीवी मसाला

Exclusive: 'वो हिस्सा दिखाया नहीं गया...'- BB 19 से बाहर आते ही अशनूर कौर ने कसा मेकर्स पर तंज, तान्या की भी खोली पोल

Exclusive Ashnoor Kaur Slams Bigg Boss 19 Makers And Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो से बाहर आने के बाद अशनूर कौर ने भी मेकर्स की न केवल पोल खोली, बल्कि तान्या मित्तल को भी लताड़ लगाई।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Exclusive Ashnoor Kaur Slams Bigg Boss 19 Makers And Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स भी अपनी गेम के लिए चर्चा में बने हुए हैं। बीते सप्ताह 'बिग बॉस 19' से अशनूर कौर का पत्ता कट गया। उनपर तान्या मित्तल को जानबूझकर मारने का आरोप लगा, जिसके बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया। लेकिन 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने अब मेकर्स पर तो तंज कसा ही, साथ ही तान्या मित्तल की भी पोल खोली है। अशनूर कौर ने बताया कि उन्होंने तान्या मित्तल से माफी मांगी थी, लेकिन ये हिस्सा शो में दिखाया ही नहीं गया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से एविक्शन के बाद अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में कहा, "मैं अभी भी इस चीज को समझने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि ये फिनाले से पहले ही हुआ है। मैं शो में ट्रॉफी जीतने के इरादे से गई थी। मैं इसके बहुत पास थी। लेकिन ये चीज बहुत ही अचानक हुई। मैं अभी भी अपने शब्दों के साथ हूं। एडिटेड वर्जन तो दिखाया ही नहीं गया, लेकिन मैंने तान्या से कहा था कि मुझे माफ करना तुम्हें चोट लगी, मैंने ये जानबूझकर नहीं किया था। मैं बहुत सेंसेटिव इंसान हूं।" वहीं जब उनसे तान्या मित्तल के सिलसिले में सवाल किया गया तो अशनूर कौर ने कहा, "मैं तान्या पर यकीन कर ही नहीं सकती, क्योंकि मुझे सच में लगता है कि वो ड्रामा कर रही थी। उसे चीजें बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए ही जाना जाता है।"

अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से उनके एविक्शन पर माता-पिता का रिएक्शन भी साझा किया। अशनूर कौर ने कहा, "मेरे माता-पिता बहुत दुखी थे और मेरे फैंस भी। वो पहले दिन से शो देख रहे हैं। लेकिन जो हुआ सो हुआ। अब हम इस चीज के बारे में कुछ भी नहीं कर सकते।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article