टीवी मसाला

Exclusive: स्मृति ईरानी संग सीन शूट करते वक्त रो पड़ीं KSBKBT की सविता विरानी, बोलीं- मुझे उम्मीद नहीं थी...

Exclusive Apara Mehta On Cameo In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के चर्चित सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शो में अपरा मेहता का भी कैमियो दिखाई दिया। जिसे लेकर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। अपरा मेहता ने बताया कि वह और स्मृति ईरानी शूटिंग के दौरान भावुक हो गए।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, अपरा मेहता इंस्टाग्राम

Exclusive Apara Mehta On Cameo In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के चर्चित सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। खास बात तो यह है कि 25 साल बाद भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को वैसा ही प्यार मिला, जो पहले सीजन को मिलता था। शो में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के साथ-साथ कई पुराने किरदारों ने वापसी की। इस लिस्ट में हितेन तेजवानी, शक्ति आनंद, गौरी प्रधान और केतकी दवे जैसे सितारे शामिल हैं। यहां तक कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में सविता विरानी का रोल अदा कर चुकीं अपरा मेहता भी कैमियो करती दिखाई दीं। उनकी और तुलसी की बॉन्डिंग ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं हाल ही में अपरा मेहता (Apara Mehta) ने अपने कैमियो रोल को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

अपरा मेहता (Apara Mehta) "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कुछ ही पल के लिए नजर आईं, लेकिन उनकी इस मौजूदगी ने लोगों का दिल जीत लिया। अपरा मेहता ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में बताया कि वह और स्मृति ईरानी (Smriti Irani) शूटिंग के दौरान भावुक हो गई थीं। अपरा मेहता ने इस सिलसिले में कहा, "मैंने शेड्यूल के दूसरे या तीसरे दिन शूटिंग की। यहां वही लोग और वही किरदार थे। स्मृति और मेरी मुलाकात लंबे वक्त बाद हुई। उससे मिलना काफी अच्छा रहा। मुजम्मिल (देसाई) उस वक्त 16 या 17 साल का था और असिस्टेंट एडिटर था। हम अक्सर कहते थे कि मुज्जू जल्द ही हमें डायरेक्ट करेगा और अब देखो वो डायरेक्टर है।"

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) संग सालों बाद शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए अपरा मेहता (Apara Mehta) ने कहा, "मैं और स्मृति मिले और कुछ देर हमने रिहरसल की। हमने अपने डायलॉग्स पढ़े और सीन शूट किया। एक घंटे में ही हमारा सीन खत्म हो गया। ये अच्छा था। हम दोनों की आंखों में आंसू थे। ये बहुत ही आम बात है। हमें कुछ खास नहीं करना पड़ा। एक ही टेक में हमने शूट कर लिया।" अपरा मेहता का कहना था कि उन्हें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लेकर उम्मीद नहीं थी। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं कुछ भी उम्मीद नहीं कर रही थी। लेकिन जब मुझे फोन आया और बताया गया तो मुझे लगा कि ये करना पड़ेगा। वहां कुछ पुराने स्पॉट दादा और लोग थे, जिनसे मैं दोबारा मिली।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article