टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: बच्चों के कारण शर्मिंदगी झेलेगी तुलसी, अंगद के हाथ में लगेगी हथकड़ी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी पर एकता कपूर का धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने दूसरे सीजन के साथ दस्तक दे चुका है। शो का पहला एपिसोड तो बेहद धमाकेदार रहा। लेकिन अब शो में असली धमाका शुरू होगा, क्योंकि तुलसी की जिंदगी में फिर से तूफान मचने वाला है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी पर एकता कपूर का धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने दूसरे सीजन के साथ धमाल शुरू कर चुका है। "क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' ने पहले एपिसोड से ही दर्शकों के दिलों-दिमाग पर धाक जमा ली है। शो में दिखाया गया कि तुलसी पूरे परिवार का एक टांग पर खड़ी होकर ख्याल रखती है। उसकी और मिहीर की शादी की 38वीं सालगिरह होती है, जिसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा होता है। लेकिन मिहीर पहले तो तुलसी को बधाई नहीं देता, लेकिन बाद में उसे तोहफे में कार देता है और जमकर प्यार भी लुटाता है। लेकिन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जल्द ही कई महाट्विस्ट आने वाले हैं जो तुलसी की जिंदगी तो बदलेंगे ही, साथ ही दर्शकों को भी हैरान कर देंगे।

परीधी के चक्कर में शर्मिंदगी झेलेगी तुलसी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के पहले एपिसोड में दिखाया गया कि परीधी किसी के साथ रिलेशनशिप में है, जिससे वह चोरी-छुपे बात भी करती है। लेकिन उसका ये रिलेशनशिप विरानी परिवार में बवंडर की वजह बनेगा। वहीं परीधी को पहले ही लगता है कि तुलसी उसे और अंगद को अपना बच्चा नहीं मानती है। यहां तक कि वो अंगद के दिमाग में ये बात डालने की कोशिश करती है, लेकिन अंगद उसकी एक बात नहीं सुनता। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि परीधी की वजह से तुलसी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी।

अंगद के हाथ में लगेगी हथकड़ी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) को लेकर खबर है कि अंगद को हिट एंड रन केस में गिरफ्तार किया जाएगा। अंगद की ये गिरफ्तारी तुलसी के लिए नई मुसीबत लेकर आएगी। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि शो की कहानी कैसा रुख लेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article