टीवी मसाला

लिवर कैंसर सर्जरी के बाद Dipika Kakar को अल्लाह में मिला सहारा, पोस्ट शेयर कर बोलीं- वो सब ठीक कर देंगे...

Dipika Kakar Found Supports In Allah After Liver Cancer Surgery: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की चंद दिनों पहले लिवर कैंसर सर्जरी हुई है, जिससे एक्ट्रेस अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। दीपिका कक्कड़ ने इन सबके बीच इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें वह अल्लाह को याद करती नजर आईं।

Image

दीपिका कक्कड़ ने लिवर कैंसर सर्जरी के बाद अल्लाह को किया याद

Dipika Kakar Found Supports In Allah After Liver Cancer Surgery: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। दीपिका कक्कड़ की चंद दिनों पहले ही लिवर कैंसर सर्जरी भी हुई है, जिससे वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। शोएब इब्राहिम ने व्लॉग शेयर कर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की कैंसर सर्जरी के बाद झलक भी दिखाई थी, जिसमें एक्ट्रेस ने फैंस का शुक्रिया अदा किया। इतना ही नहीं, दीपिका कक्कड़ व्लॉग में बातें करते हुए भावुक भी हो गई थीं। वहीं अब दीपिका कक्कड़ ने अपनी परेशानियों के बीच अल्लाह को याद किया है।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की, जिसमें वह सब्र का जिक्र होता नजर आया। दीपिका कक्कड़ की पोस्ट में उर्दू में 'सब्र' लिखा था। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा नजर आया, "अल्लाह देखते हैं, अल्लाह जानते हैं और अल्लाह ही सबकुछ ठीक भी करेंगे।" बता दें कि दीपिका कक्कड़ की सेहत पहले से काफी बेहतर हो गई है। लेकिन उनके पति शोएब इब्राहिम ने बताया था कि दीपिका के टांकों में अभी भी दर्द है। इसके साथ ही एक्ट्रेस लिवर सर्जरी के कारण काफी डर भी गई थीं।

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर सर्जरी के बाद याद आए अल्लाह

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर सर्जरी के बाद याद आए अल्लाह

शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की झलक दिखाते हुए व्लॉग में बताया था कि लिवर कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ को कफ हो गया था। इससे उनका दर्द और तकलीफ और ज्यादा बढ़ गई थी। लेकिन अब वह पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हैं और धीरे-धीरे ठीक भी हो रही हैं। दीपिका कक्कड ने भी फैंस को दुआओं के लिए शुक्रिया कहा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article