Dipika Kakar Gets Emotional In Shoaib Ibrahim Latest Vlog: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर हो गया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद फैंस के साथ साझा की। हालांकि कुछ दिनों पहले दीपिका कक्कड़ की लिवर कैंसर सर्जरी भी हुई थी, जिससे अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने सर्जरी के कारण बकरीद भी पति शोएब इब्राहिम के साथ अस्पताल में ही मनाई थी। वहीं बीते दिन शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपने व्लॉग में दीपिका कक्कड़ की सर्जरी के बाद पहली झलक दिखाई। इतना ही नहीं, शोएब ने दीपिका कक्कड़ से जुड़ा हेल्थ अपडेट भी दिया। वहीं दूसरी ओर दीपिका कक्कड़ फैंस के साथ बात करते हुए व्लॉग में भावुक हो गईं।
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) अपने व्लॉग में दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के स्वास्थ्य के बारे में बात करते दिखे। उन्होंने कहा, "काफी बेहतर है। अब उसका चलना-फिरना शुरू हो गया है। नॉर्मल डाइट पर आ गई हैं, बहुत बेहतर हैं। उनकी रिपोर्ट्स भी पहले से बेहतर है। हालांकि दीपिका के टांकों में अभी भी थोड़ा दर्द है। उन्हें कुछ दिनों पहले खांसी हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी दर्द भी हो रहा था। वह सर्जरी के बाद सो नहीं पा रही थीं।" शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका कक्कड़ आईसीयू में रहने से डर रही थीं। एक्टर ने कहा, "नाक में एक ट्यूब होता है, उसे लेकर वह डर रही थीं।"
दीपिका कक्कड़ हुईं इमोशनल
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के व्लॉग में दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने भी फैंस से बात करने की कोशिश की। लेकिन वह पहले बोल नहीं पाईं और अपनी भावनाओं के कारण बीच में ही अटक गईं। वहीं शोएब इब्राहिम ने कहा कि जब से दीपिका की सर्जरी हुई है वह तब से और भावुक हो गई हैं। दूसरी ओर दीपिका ने कहा, "पहले कम थी अभी और ज्यादा हो गई हूं।" दीपिका ने व्लॉग में कहा कि वह फैंस से बाद में बात करेंगी। हालांकि उन्होंने दुआओं और आशीर्वाद के लिे फैंस का शुक्रिया भी किया।
