टीवी मसाला

Dipika Kakar को ट्यूमर से मिला छुटकारा, लिवर कैंसर सर्जरी के 11 दिन बाद लौटीं घर; सिर से नहीं टला है खतरा

Dipika Kakar Discharge From Hospital Post 11 Days Of Liver Cancer Surgery: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लिवर में हुए ट्यूमर से छुटकारा मिल चुका है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वह सर्जरी के 11 दिनों बाद घर जा रही हैं। लेकिन उनके सिर से खतरा अभी भी नहीं टला है।

Image

दीपिका कक्कड़ कैंसर सर्जरी के 11 दिन बाद लौटीं घर

Dipika Kakar Discharge From Hospital Post 11 Days Of Liver Cancer Surgery: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट शेयर कर दी थी। इसके अलावा दीपिका कक्कड़ को लिवर में ट्यूमर भी था, जिसकी कुछ दिनों पहले सर्जरी हुई थी। खास बात तो यह है कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) उस सर्जरी से काफी हद तक ठीक हो चुकी हैं और 11 दिनों बाद अपने घर भी वापिस जा चुकी हैं। दीपिका कक्कड़ ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। दीपिका कक्कड़ ने इस पोस्ट में बताया कि ट्यूमर से उन्हें छुटकारा मिल चुका है, लेकिन आगे का इलाज होना बाकी है।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपने साथ-साथ इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल स्टाफ के साथ भी तस्वीरें साझा कीं। दीपिका कक्कड़ ने लिखा, "यहां रहते हुए 11 दिन हो गए और अब घर वापिस जा रही हूं। ट्यूमर से फ्री हो चुकी हूं। लेकिन ये इलाज का केवल एक ही हिस्सा पूरा हुआ है। आने वाले वक्त में बाकी चीजें की जाएंगी। और मुझे यकीन है कि मैं इससे भी बाहर निकल ही आऊंगी। ये 11 दिन बहुत मुश्किल थे, लेकिन हमारे आसपास इतने अच्छे लोग थे कि चीजें बहुत आसानी से हो गईं। यहां परेशानियां थीं लेकिन कोकीलाबेन अस्पताल में हर एक चीज को बहुत अच्छे से हैंडल किया गया।"

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने अपनी पोस्ट में एक-एक डॉक्टर और नर्स का शुक्रिया अदा किया। एक्ट्रेस के चेहरे पर इस दौरान खुशी देखने लायक थी। वहीं शोएब इब्राहिम ने भी अपने व्लॉग में दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने बताया, "सारी चीजें अभी ठीक हैं, लेकिन हमने केवल एक ही मील का पत्थर पार किया है। आगे भी बहुत सी चीजें ऐसी हैं जिनपर ध्यान देना जरूरी है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article