टीवी मसाला

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे जॉय को ट्रोल करने वाले लोगों पर मारा कानूनी हथौड़ा, पुलिस की मदद से लिया लीगल एक्शन

Devoleena Bhattacharjee takes legal action: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में अपने सात महीने के बेटे को बुरी तरह से ट्रोल करने वालो को जमकर फटकार लगाई। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे लोग उनके प्यारे से बेटे को हद से ज्यादा बुरा भला कह रहे हैं। इतने नेगेटिव कमेंट्स सुनने के बाद अब खुद देवोलीना ने ट्रोलर्स को आड़े हाथो लिया।

Image

image source: devoleena bhattacharjee instagram

Devoleena Bhattacharjee takes legal action: साथ निभाना साथिया की गोपी बहु बनकर देवोलीना भट्टाचार्जी ने घर घर में लोकप्रियता हासिल की। लेकिन देवोलीना ने कुछ समय के लिए टीवी से दूरी बना ली थी और सारा वक्त अपनी निजी लाइफ को दे रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन सु्र्खियों नें बनी रहती हैं। हालांकि पहले वो खुद के लिए चर्चा में बनी रहती थी, लेकिन कुछ दिनों से वो अपने बेटे जॉय की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि हाल ही में देवोलीना ने बेटे जॉय के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की। जिसे देख कर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस अपने सात महीने बेटे के साथ नजर आई। पोस्ट देखने के बाद यूजर्स ने उनके बेटे के रंग के लिए ट्रोल करना शुरु कर दिया।

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) यह सब देखकर बहुत ज्यादा गुस्सा हो गई और उन्होंने नेगेटिव कमेंट्स करने वालो का जमकर विरोध किया। एक्ट्रेस ने कानूनी मदद ली और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बकवास कमेंट्स का स्क्रीनशॉट साझा करके साइबर अपराध का मामला दर्ज किया। एक्ट्रेस ने साइबर क्राइम इंडिया के आधिकारिक संग बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा 'अब क्या कहें। 8900+ कमेंट्स। इनमें से अगर 2000 भी नेगेटिव मान लूं, तो फिर भी 7 हजार पॉजिटिव कमेंट्स हैं। मेरे बच्चे के लिए प्यार, प्रार्थना, आशीर्वाद और सुरक्षा के लिए आप सभी का धन्यवाद। यह सब मेरे लिए बहुत है। साथ ही, सभी मदर्स से एक अनुरोध है - हमेशा बुलीज और ट्रोल्स के खिलाफ खड़े हों, खासकर जब बात आपके बच्चे की हो। सबसे मजबूत ढाल बनें। बहुत कुछ लिखना चाहती हूं, लेकिन मैं खुश भी हूं। सचमुच ऐसा लग रहा है कि कोई युद्ध जीत लिया हो। एक बार फिर, आप सभी का धन्यवाद और @indiancyberpolice का विशेष धन्यवाद।"

Devoleena Bhattacharjee Instagram.

Devoleena Bhattacharjee Instagram.

एक यूजर ने देवोलीना की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि "एक नन्ही सी बच्ची, जो सिर्फ सात महीने की है, उसके लिए ऐसी बाते करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई? स्टैंड लेने और एक मिसाल बनने के लिए शुक्रिया और दूसरों के लिए उम्मीद जगाने के लिए, जो ज़रूरत पड़ने पर ख़ुद के लिए खड़े होने की इस हिम्मत को अपने साथ लेकर चलेंगे।" जानकारी के लिए बता दें साल 2024 में देवोलीना और शाहनवाज शेख ने बेटे जॉय का स्वागत किया था।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article