टीवी मसाला

TV की इस हसीना को सताई पाकिस्तान की फिक्र, देवोलीना भट्टाचार्जी ने फटकारते हुए मुंबई पुलिस से की शिकायत

Devoleena Bhattacharjee Blast On This TV Actress For Showing Concern Over Pakistan: भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच टीवी की एक हसीना ने दुश्मन देश के प्रति चिंता जाहिर की है। इस बात को लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी ने न केवल उस एक्ट्रेस को फटकार लगाई, बल्कि मुंबई पुलिस से भी शिकायत की।

Image

देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस एक्ट्रेस को लगाई फटकार

Devoleena Bhattacharjee Blast On This TV Actress For Showing Concern Over Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। बीती रात भी पाकिस्तान की ओर से भारत के कई शहरों को निशाना बनाया गया, लेकिन भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मामले को देखते हुए पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। लेकिन इसी बीच टीवी की एक एक्ट्रेस ने पाकिस्तान के प्रति चिंता जाहिर की है। जिसे लेकर अब 'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने फटकार लगाई है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने उस एक्ट्रेस के कमेंट को देख मुंबई पुलिस को भी अपनी पोस्ट में टैग किया है।

पाकिस्तान के प्रति चिंता जताने वाली वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सोन्या अयोध्या (Sonyaa Ayodhya) हैं। उन्होंने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, "इस बात में समझदारी है। पाकिस्तान के लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं।" सोन्या अयोध्या के इस कमेंट का स्क्रीनशॉट देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। उन्होंने मुंबई पुलिस को भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में टैग किया और लिखा, "मैडम को पाकिस्तान के लोगों की इतनी चिंता है कि वो ये भूल गई हैं कि अभी युद्ध जैसी स्थिति भी उस पाकिस्तान की वजह से ही बनी है। इस वक्त जहां उन्हें अपनी भारीतय सेना के साथ खड़ा होना चाहिए, उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए तो ये महिला पाकिस्तान के लिए प्रार्थना कर रही हैं। इन जैसे लोगों को शर्म आनी चाहिए और मैं दावे से कह सकती हूं कि हमारी टीवी इंडस्ट्री इन जैसे पाखंडियों से भरी हुई है।"

सोन्या अयोध्या (Sonyaa Ayodhya) पर देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "पूछो जरा मैडम से कि उन्होंने कितनी पोस्ट ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में की है। मैंने इनकी तरफ से कोई भी प्रार्थना अपने देश भारत के लिए नहीं देखी। इन जैसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। मैं सबसे अनुरोध करती हूं कि अगर आपके सर्कल में भी ऐसी छोटी सोच के लोग हैं तो उन्हें लताड़ें। ये वक्त कूल बनने का बिल्कुल भी नहीं है। ये वक्त है अपने देश के साथ खड़े रहने का।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article