Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary Daughter: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने आज 11 नवंबर को एक प्यार सी बेटी को जन्म दिया है। जिसके साथ ही देबिना और उनके पति गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस बात की घोषणा खुद एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है। गुरमीत और देबिना का यह दूसरा बच्चा है। देबिना ने पिछले साल भी एक लड़की को ही जन्म दिया था। देबिना पहले आईवीएफ तकनीक की मदद से प्रेग्नेंट हुई थी, लेकिन इस बार उन्होंने नेचुरली गर्भधारण किया, जिससे वह दोनों काफी खुश थे।
गुरमीत ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
अपनी दूसरी बेटी के जन्म के बारे में बताते हुए गुरमीत काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। दूसरी बार डैडी बने गुरमीत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया में हमारी बच्ची का स्वागत है। हम दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इस खुशी के मौके पर हम आशा करते हैं कि आप सभी हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखेंगे। क्योंकि हमारी बच्ची अभी-अभी इस दुनिया में आई है। हमारी बच्ची को अपना आशीर्वाद दें और यूं ही प्यार बनाए रखें।
इससे पहले देबिना ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बारे में बताया था, ‘प्रेग्नेंसी के दौरान कई चीजें हैं जिससे मैं गुजर रही हूं। जैसे प्रेगनेंसी के दौरान शुगर लेवल, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर आदि। अब बच्चा भी बढ़ रहा है क्योंकि पेट में पहले से ही काफी जगह हैं। इसलिए डॉक्टरों को लग रहा है कि अगर हम इंतजार करते हैं तो वाटर ब्रेक हो सकता है। इसलिए अब हम अपने आपको को रेडी कर रहे हैं और सी-सेक्शन डिलीवरी को चुन रहे हैं। साथ ही, बच्चा जिस पोजीशन में है वह नेचुरली नीचे नहीं आ पाएगा।
दोनों एक्टर्स के दोबारा माता पिता बनने की खुशी में उनके फैंस काफी खुश हैं व दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
