Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby News: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उनकी जिंदगी में एक नन्ही परी की एंट्री हो गई है। आलिया भट्ट ने 6 नवम्बर 2022 की दोपहर को एक बच्ची को जन्म दिया है। आलिया भट्ट ने खुद इस खबर पर पक्की मुहर लगाई है कि वो और रणबीर एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। आलिया के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) समेत कई स्टार्स ने आलिया भट्ट के पोस्ट पर कमेंट किया है। आइए आपको बताते हैं कि किस स्टार ने कमेंट में क्या-क्या लिखा है...
माधुरी दीक्षित ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'मेरी तरफ से आपको बहुत-बुत शुभकामनाएं। नन्ही परी के आने की बधाई हो आलिया...' तो वहीं अक्षय कुमार ने कमेंट में लिखा है, 'रणबीर-आलिया मेरी तरफ से तुम दोनों को बहुत-बहुत बधाई। बेटी को जन्म देना दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है। भगवान तुम दोनों की रक्षा करें।' माधुरी-अक्षय के साथ-साथ कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'बधाई हो नए-नए मम्मी पापा...। भगवान ने तु्म्हें दुनिया का बेस्ट गिफ्ट दिया है। मेरी तरफ से बच्ची को बहुत सारा प्यार, भगवान उसकी रक्षा करे।'

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor
अस्पताल में मौजूद हैं नीतू कपूर-सोनी राजदान
आलिया भट्ट ने कुछ देर पहले ही अपनी बेटी को जन्म दिया है। डिलीवरी से पहले ही नीतू कपूर और सोनी राजदान पहुंच गई थीं। नीतू और सोनी चाहती थीं कि वो डिलीवरी के वक्त आलिया के साथ हों ताकि अदाकारा को डिलीवरी के वक्त किसी प्रकार की परेशानी न आए। आलिया-रणबीर के पैरेंट बनने से भट्ट और कपूर खानदानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
