Bigg Boss OTT 2 Latest News: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। कंटेस्टेंट शो में अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में शो से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इस वीकेंड के वार में टीवी इंडस्ट्री के फेमस रियलिटी शो होस्ट आने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए कौन है वो शख्स।
मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि इस बार शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पहले वीकेंड में सलमान खान (Salman Khan) के साथ कॉमेडियन और एक्टर मनीष पॉल (Manish Paul) नजर आने वाले हैं। सलमान खान और मनीष पॉल दोनों ही शो में एंटरटेनमेंट का डोज देने वाले हैं। BiggBoss_Tak ने अपने ट्विटर चैनल पर इस खबर की पुष्टि की है। इस खबर को सुनते ही फैंस दोनों को साथ देखने के लिए काफी उत्सुक हो गए हैं। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स ने मनीष पॉल की एंट्री वाल न्यूज पर कोई बयान नहीं दिया है।
इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के घर से नॉमिनेट होने के लिए 4 लोगों का नाम शामिल है। इस लिस्ट में बेबीका, जिया, अविनाश सचदेवा और पलक पुरसवानी का नाम शामिल है। अब देखना दिलसच्प होगा की शो के पहले हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा। शो में अब तक फलक नाज घर की पहली कप्तान बनी है। साथ ही साथ आलिया आकांशा, बेबीका और मनीषा रानी को जेल की सजा सुनाई जाती है।
